कॉजपा ने दिल्ली में पांच सितंबर को मार्च का आह्वान किया, केंद्र पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया

Categorized as समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने दिल्ली में पांच सितंबर को विरोध मार्च निकालने का सोमवार को ऐलान किया। कॉजपा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने 25 जुलाई को किए गए उन वादों को पूरा नहीं किया जिनके आधार पर उसने परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ 36 दिन का अपना आंदोलन वापस लिया था।

कॉजपा ने एक बयान में कहा कि शिक्षक दिवस के मौके पर निकाला जाने वाला यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा।

कॉजपा ने कहा कि मार्च का नेतृत्व उन छात्रों के परिजन करेंगे, जिन्होंने नीट परीक्षा रद्द होने और उसके बाद दोबारा परीक्षा कराए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की ज्यादती का सामना करने वाले छात्रों के परिजन भी मार्च में शामिल होंगे।

यह फैसला सोमवार को कॉजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। केंद्र के साथ बातचीत के बाद संगठन द्वारा अपना आंदोलन समाप्त किए जाने के करीब एक महीने बाद यह निर्णय लिया गया है।

कॉजपा ने कहा, ‘‘हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी नहीं समझा जा सकता। हमारी सद्भावना को सरकार के लिए इस देश के युवाओं के साथ विश्वासघात करने का अवसर नहीं बनने दिया जा सकता।’’

कॉजपा का आंदोलन परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को लेकर 20 जून को जंतर-मंतर से शुरू हुआ था और बाद में देश के अन्य हिस्सों में भी फैल गया। 20 जुलाई को संगठन के नेतृत्व में संसद की ओर निकाला गया मार्च उस समय अफरातफरी और हिंसा में बदल गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

कॉजपा का आंदोलन 25 जुलाई को उस समय समाप्त हुआ, जब धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, कॉजपा के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के बाद सरकार ने उसकी अन्य मांगों पर भी सहमति जताई, जिनमें आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देना और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेना शामिल था।

Also Read : आसिम मुनीर ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करने तेहरान पहुंचे

दोनों पक्षों ने व्यापक परीक्षा सुधारों को लेकर आगे भी चर्चा जारी रखने पर सहमति जताई थी।

कॉजपा के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आंदोलन वापस लेने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे इस भरोसे के साथ ‘सद्भावना’ में आंदोलन समाप्त कर रहे हैं कि सहमति से तय शर्तों को निर्धारित समयसीमा के भीतर लागू किया जाएगा।

संगठन इसके बाद से लगातार केंद्र पर वादों को पूरा करने में टालमटोल करने का आरोप लगाता रहा है। खास तौर पर, कॉजपा का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने और उन्हें किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने के वादे पर अमल नहीं किया गया।

यह मामला उच्चतम न्यायालय तक पहुंच गया, जहां 18 अगस्त को कॉजपा ने केंद्र पर छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयासों का विरोध करने का आरोप लगाया था। संगठन ने तब चेतावनी दी थी कि 25 जुलाई को किए गए वादों पर ठोस प्रगति नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन फिर से शुरू किया जा सकता है।

सोमवार को जारी अपने बयान में कॉजपा ने आरोप लगाया कि सरकार ने ‘‘कार्रवाई में देरी की, तकनीकी पेचीदगियों का बहाना बनाया और स्पष्ट आश्वासन देने से बचती रही।’’ संगठन ने कहा कि केंद्र की ओर से दिया जाने वाला लिखित आश्वासन भी अब तक लंबित है।

कॉजपा ने कहा, ‘‘कोई सरकार पूरी पीढ़ी के भरोसे का इस्तेमाल युवाओं को घर भेजने के लिए करके फिर चुपचाप अपने ही वादे से पीछे नहीं हट सकती। हम इस विश्वासघात को स्वीकार नहीं करेंगे।’’

संगठन ने देशभर के छात्रों, युवा संगठनों और युवाओं से पांच सितंबर के मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए जोर दिया कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा।

कॉजपा ने कहा, ‘‘जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, वे सबसे आगे चलेंगे। पुलिस की ज्यादती के शिकार लोग उनके साथ चलेंगे। उनके पीछे वह पूरी पीढ़ी चलेगी, जो अपनी सरकार से केवल एक चीज की मांग कर रही है—अपना वादा निभाइए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

राजनीति का विमर्श बदल रहा है

August 28, 2026

चुनावी राजनीति का विमर्श बदल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी भले राजनीतिक दल नहीं बनी है और बने तो हो सकता है कि कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन उसने देश के राजनीतिक विमर्श को बदल दिया है। जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन ने एक नए विमर्श को जन्म दिया है, जिसमें एजुकेशन,…

बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट

August 28, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी के बाद दोनों सीमावर्ती राज्यों में चिंता बढ़ गई है। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार के गंडक…

नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द

August 28, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने के विरोध में छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। छात्रों के विरोध के कारण नेशनल लॉ स्कूल यानी एनएलएसआईयू, बेंगलुरु का दीक्षांत समारोह रद्द हो गया है। यह दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होने वाला था। यूनिवर्सिटी की ओर से 27…

भागवत की यूएस यात्रा से पहले बढ़ा विवाद

August 28, 2026

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से पहले विवाद बढ़ गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित कई व्यक्तियों और संगठनों ने उनकी यात्रा का विरोध किया है। इस बीच गुरुवार को अमेरिकन हिंदूज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम यानी अहेड का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया…

परिसीमन पर खड़गे ने मोदी को लिखी चिट्ठी

August 28, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर हो रही तैयारियों और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बुलडोज करके यानी जबरदस्ती करके परिसीमन बिल…

logo