नेपाल बाढ़: वायु सेना के विमान राहत सामग्री ले जाने के लिए तैयार

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल को भीषण बाढ़ की स्थिति से निपटने में भारत की ओर से हर संभव मानवीय सहायता पहुंचाने के आश्वासन के बाद भारतीय वायु सेना के रणनीतिक परिवहन बेड़े के विमान वहां प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और बचाव सामग्री लेकर जाने के लिए तैयार हैं।

भारत की ओर से यह कदम नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बुधवार को भोटे कोशी नदी में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद उठाया जा रहा है। बाढ और भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत हो गयी, कई सौ लोग लापता हैं और बस्तियों तथा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वायु सेना का एक सी-130जे परिवहन विमान आज राहत सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामान लेकर नेपाल के लिए उड़ान भर सकता है जबकि एक सी-17 विमान गुरुवार को उसके बाद रवाना होने वाला है।

इस बीच नेपाल में बाढ के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने बिहार में अपनी तैनाती मजबूत कर दी है। राज्य के संवेदनशील हिस्सों में एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात हैं, जिनमें नेपाल में बदलती स्थिति के मद्देनजर भेजी गई अतिरिक्त टीमें भी शामिल हैं।

Also Read : ट्रम्प का दावा, अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज से हटाये सभी बारूदी सुरंगे

एनडीआरएफ के कमांडेंट हितेंद्र पाल सिंह कंडारी ने मीडिया से कहा कि बल ने मानसून की तैयारियों के तहत पहले ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में टीमें तैनात कर दी थीं और बाद में नेपाल की स्थिति से निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की संभावित आशंका सामने आने के बाद तैनाती को और मजबूत किया गया। चिंता इस संभावना से उत्पन्न हुई है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों से पानी भारतीय क्षेत्र में, विशेष रूप से दोनों देशों को जोड़ने वाली नदी प्रणालियों के माध्यम से, आ सकता है। इसलिए बिहार में अधिकारी जलस्तर पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर निकासी, बचाव तथा राहत अभियानों के लिए तैयार हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से 384 यात्रियों के लापता होने की सूचना है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक हैं। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह पर्यटक पुलिस और पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद या वहां से यात्रा कर रहे लोगों के ठिकाने और सुरक्षा का पता लगाने के लिए काम कर रहा है। सूची में 105 भारतीय नागरिक और 37 अनिवासी भारतीय शामिल हैं। ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और अधिकारी सूची में शामिल लोगों के ठिकाने और सुरक्षा का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष बालेन्द्र शाह से बात की और जानमाल के नुकसान पर भारत की संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि भारत हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है और आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल की जनता के साथ खड़ा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo