दिल्ली से काशी तक जनजीवन बेहाल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में और देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के बाद हुए जलभराव और गाड़ियों के जाम से लगातार दूसरे दिन लोगों का जनजीवन बेहाल रहा है। दिल्ली से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव क्षेत्र वाराणसी तक एक जैसा हाल दिखा। सड़कों पर तीन फीट से ज्यादा पानी भरा था और गाड़ियां डूबी थीं। काशी में लोगों के घरों में पानी घुस गया। वाराणसी में तो मंगलवार को लगातार 15 घंटे झमाझम बारिश हुई।

भारी बारिश से वाराणसी की गलियां तालाब बन गईं। पानी घरों में घुस गया। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी बीएचयू अस्पताल में घुटनों तक पानी भर गया। लोग मरीजों को कंधे पर बैठाकर वार्ड तक ले जाते दिखाई दिए। दिल्ली और एनसीआर में भी मंगलवार सुबह लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई है। एम्स फ्लाईओवर, कनॉट प्लेस, आईटीओ और आरके पुरम समेत कई इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाले एनएच 48 पर बड़ा ट्रैफिक जाम लगा। दिल्ली हवाईअड्डे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। गुरुग्राम में सोमवार को कई जगह तीन फीट से ज्यादा पानी भरने के बाद मंगलवार को सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया। सोमवार को कई स्कूल बसें तीन से छह घंटे तक पानी में फंसी रहीं, जिनमें छोटे बच्चे थे। उसके बाद ही मंगलवार को वर्क फ्रॉम होम का निर्देश जारी हुआ।

अगर देश के दूसरे हिस्सों की बात करें तो  मध्य प्रदेश के भोपाल सहित कई जिलों में भी तेज बारिश हुई। विदिशा के बाजार में पानी भर गया और भोपाल में ट्रैफिक प्रभावित हुआ। प्रदेश में अब तक 28.75 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo