अखिलेश अजीबोगरीब बातें कर रहे हैं

Categorized as राजनीति

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश के सबसे समझदार नेताओं में माने जाते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। वे  विपक्षी नेताओं पर चुटीले व्यंग्य करते हैं। तार्किक बातें करते हैं। लेकिन पता नहीं पिछले कुछ दिनों से उनको क्या हो गया है कि वे लगातार अजीबोगरीब बातें कर रहे हैं। जैसे पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने परिवार के ही पांच लोगों को इसलिए लोकसभा की टिकट दे दी ताकि पार्टी नहीं टूटे। यह भी दावा किया गया कि पांच सांसद उनके परिवार के थे इसलिए पार्टी नहीं टूटी। सोचें, क्या परिवार वाली पार्टियां नहीं टूटती हैं? उनके अपने चाचा शिवपाल यादव ने पार्टी तोड़ दी थी। लालू यादव के बड़े बेटे ने अलग पार्टी बना ली है। चौटाला से लेकर ठाकरे, पवार से लेकर करुणानिधि और रामविलास पासवान से लेकर बादल तक शायद ही कोई राजनीतिक परिवार होगा, जिसमें टूट नहीं हुई है।

लेकिन पार्टी न टूटे इस आधार पर अखिलेश यादव ने परिवारवाद को जस्टिफाई किया। इसी तरह एक दिन उन्होंने कहा कि भाजपा जयंत चौधरी की पार्टी रालोद को 73 सीटें देगी। लेकिन इसके एक ही दिन बाद उन्होंने कह दिया कि रालोद जवन्नी पार्टी है। पहले अगर उनकी रणनीति रालोद का भाव बढ़ाने की थी ताकि वह भाजपा से ज्यादा सीट मांगे तो फिर उसे चवन्नी बताना क्या रणनीति है? इससे उन्होंने जाटों को अपने से और दूर कर दिया। ऐसे ही एक दिन उन्होंने पीडीए में पीडी का मतलब पंडित बताया औऱ दूसरे दिन सामान्य वर्ग के लोगों के प्रदर्शन की आलोचना में बातें करने लगे। एक दिन अखिलेश यादव ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को भाजपा 39 सीटें देगी। दूसरे दिन पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर के पीले गमछे का मजाक उड़ाते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा तीन सीट भी दे दे तो बड़ी बात होगी। लग रहा है कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे अखिलेश यादव की रणनीति कंफ्यूजन वाली होती जा रही है।


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo