ट्रम्प का दावा, अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज से हटाये सभी बारूदी सुरंगे

Categorized as समाचार

अमेरिका ने घोषणा की है कि उसकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के मुख्य नौवहन मार्ग से सभी समुद्री बारूदी सुरंगों को साफ कर दिया है।

इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी ओर कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद खदानों को हटा दिया गया है या उन्हें नष्ट कर दिया गया है।

श्री ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि नयी खदानें बिछाने वाले किसी भी पोत या नाव को तुरंत और पूरी तरह से नष्ट कर दिया जायेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी स्पेस फोर्स इस पूरे क्षेत्र पर कड़ी नजर रख रही है और खदानें बिछाने के मामले में ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति लागू है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान-ओमान के बीच के इस मध्य नौवहन मार्ग में युद्ध के दौरान दर्जनों खदानें बिछायी गयी थीं, जो वाणिज्यिक जहाजों के लिए बड़ा खतरा थीं।

पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी नौसेना के अंडरवाटर ड्रोन और निजी कंपनियों ने 100 से अधिक संदिग्ध खदानों की पहचान कर उन्हें हटाया है।

Also Read : कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: पुलवामा, शोपियां और सोपोर से आठ गिरफ्तार

अब इस मुख्य मार्ग के साफ होने से दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही आसान होगी, जिससे वैश्विक बाजारों तक कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ सकेगी।

दूसरी ओर, इस मुद्दे पर तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी के बीच बैठक हुई। दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से खदानें हटाने, सुरक्षित नौवहन के लिए अस्थायी संयुक्त गलियारा बनाने और ट्रैफिक प्रबंधन पर तकनीकी चर्चा की है, हालांकि अभी किसी अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होना बाकी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo