सीरिया में असद शासन के दौरान मुख्य मुफ्ती रहे अहमद बदरुद्दीन हसून को उम्रकैद

Categorized as समाचार

सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति बशर असद के शासन में मुख्य मुफ्ती रहे अहमद बदरुद्दीन हसून को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

हसून असद के समर्थक थे और सरकार की नीतियों का खुलकर समर्थन करते थे। उन्हें हिंसा भड़काने और हत्या को सही ठहराने का दोषी पाया गया।

हसून 2005 से 2021 तक मुख्य मुफ्ती रहे थे। साल 2021 में यह पद समाप्त कर दिया गया था। मुख्य मुफ्ती इस्लामी धार्मिक मामलों का सर्वोच्च अधिकारी होता है।

दमिश्क की आपराधिक अदालत के प्रमुख न्यायाधीश फखरुद्दीन अल-अरयान ने कहा कि असद के शासन के दौरान आधिकारिक धार्मिक व्यवस्था ने ‘‘नागरिक इलाकों को निशाना बनाने वाले और बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाले बैरल बमों के इस्तेमाल को सही ठहराया था, जो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का उल्लंघन है।

Also Read : जीएसटी धोखाधड़ी मामला: ईडी ने उप्र और हरियाणा में कई स्थानों पर छापे मारे

असद और उनके दौर के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को हाल ही में मौत की सजा सुनाई गई है। इनमें से कई लोगों को उनकी गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई। हसून सजा सुनाए जाते समय हिरासत में थे और अदालत में मौजूद थे।

साल 2011 में सीरिया में सरकार विरोधी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हुए थे, जिनका सरकार ने बेरहमी से दमन किया था। इसके बाद सीरिया में करीब 14 साल तक गृहयुद्ध चला, जिसमें करीब पांच लाख लोग मारे गए। युद्ध से पहले सीरिया की आबादी 2.3 करोड़ थी, जिनमें से आधे से अधिक लोग विस्थापित हो गए।

दिसंबर 2024 में विद्रोहियों के सैन्य अभियान के बाद असद को सत्ता से हटा दिया गया और गृहयुद्ध खत्म हो गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo