कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: पुलवामा, शोपियां और सोपोर से आठ गिरफ्तार

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और सोपोर जिलों में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग संयुक्त अभियानों के दौरान आतंकवादियों के आठ संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियानों के दौरान हथियार, गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्रियों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस कार्रवाई से घाटी में शांति और सुरक्षा को भंग करने की साजिशों को नाकाम कर दिया गया है। पुलवामा पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 183 बटालियन ने राजपोरा के यारवान जंगल इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। सीबी नाथ के पास जंगल से गांव की ओर आ रहे दो संदिग्धों को सुरक्षा बलों ने घेरकर दबोच लिया।

आरोपियों की पहचान लतीफ अहमद दीदाद (निवासी लस्सी दबन) और एजाज अहमद बजैड (निवासी बुन खां बमनू) के रूप में हुई।

Also Read : बिहार की बहनें बदलेंगी बिहार की तकदीर: सम्राट चौधरी

इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। राजपोरा थाने में आर्म्स एक्ट और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।शोपियां जिले में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। नाका चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों जुनैद मुजफ्फर डार, आमिर युसूफ और जुनैद बशीर डार (सभी निवासी कुलगाम) को रोका गया। इनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद हुए। पुलिस, 34 राष्ट्रीय राइफल्स और 178 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त गश्त टीम ने इमामसाहब क्षेत्र से तीन अन्य व्यक्तियों हारिस मंजूर, आशिक हुसैन और आरिफ अहमद कुमार (सभी निवासी अनंतनाग) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1 हैंड ग्रेनेड, 2 एके-47 मैगजीन, 20 राउंड गोला-बारूद और देशविरोधी पोस्टर बरामद किये गये।

सोपोर उप-जिले के मंझसीर इलाके में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि तलाशी के दौरान एके-सीरीज राइफल, तीन मैगजीन, चार हैंड ग्रेनेड, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गयी है। क्षेत्र में तलाशी अभियान लगातार जारी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नेपाल में बाढ़: कर्नाटक के आठ लोगों की मौत की आशंका

August 27, 2026

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में आई भीषण बाढ़ में राज्य के कम से कम आठ लोगों की मौत की आशंका है और कई अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित…

सिरसा बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

August 27, 2026

हरियाणा में सिरसा बार एसोसिएशन के प्रधान सहित विभिन्न पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए नामांकन करने का गुरुवार को अंतिम दिन था। प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदवारों ने नामाकंन किया है। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद पर संतोष कटारिया का एकमात्र नामांकन…

पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

August 27, 2026

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में बंगाल के 32 लोग लापता

August 27, 2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को बताया कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद राज्य के कम से कम 32 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। ये लोग उस समूह का हिस्सा थे जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कोलकाता से गए थे। राज्य सरकार ने लापता सभी 32 लोगों के नाम…

बाढ़ से नेपाल में 826, चीन में 558 लापता, 160 से ज्यादा की मौत

August 27, 2026

नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद 1,300 से अधिक लोग अब भी लापता हैं और 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाढ़ ने सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जबकि कई इलाके संपर्क से कटे होने के कारण बचाव दलों…

logo