परिसीमन पर खड़गे ने मोदी को लिखी चिट्ठी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर हो रही तैयारियों और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बुलडोज करके यानी जबरदस्ती करके परिसीमन बिल पास कराने का प्रयास न करे। खड़गे ने चिट्ठई लिख कर परिसीमन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वे परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा करें। उन्होंने सभी दलों और राज्य सरकारों को इन प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय देने को कहा। इतना ही नहीं खड़गे ने लोकसभा में मौजूदा संख्या को अगले 25 साल तक 543 बनाए बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 से महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू करने को भी कहा है।

खड़गे ने चिट्ठी में लिखा है, ‘मैंने इससे पहले 16 जुलाई को पीएम को पत्र लिखकर परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने का अनुरोध किया था’। उन्होंने आगे लिखा है, ‘केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के संसद का विशेष सत्र बुलाने के संकेत दिए जाने के बाद मैं कहना चाहता हूं कि कृपया फिर से जबरदस्ती करने की कोशिश न करें, जैसा कि आपने 16 और 17 अप्रैल को किया था’। गौरतलब है कि विशेष सत्र बुलाए जाने के सवाल पर एक इंटरव्यू में किरेन रिजिजू ने कहा था कि संसद सत्र बुलाने का फैसला सरकार का ही होता है।


Previous News Next News

More News

राजनीति का विमर्श बदल रहा है

August 28, 2026

चुनावी राजनीति का विमर्श बदल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी भले राजनीतिक दल नहीं बनी है और बने तो हो सकता है कि कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन उसने देश के राजनीतिक विमर्श को बदल दिया है। जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन ने एक नए विमर्श को जन्म दिया है, जिसमें एजुकेशन,…

बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट

August 28, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी के बाद दोनों सीमावर्ती राज्यों में चिंता बढ़ गई है। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार के गंडक…

नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द

August 28, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने के विरोध में छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। छात्रों के विरोध के कारण नेशनल लॉ स्कूल यानी एनएलएसआईयू, बेंगलुरु का दीक्षांत समारोह रद्द हो गया है। यह दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होने वाला था। यूनिवर्सिटी की ओर से 27…

भागवत की यूएस यात्रा से पहले बढ़ा विवाद

August 28, 2026

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से पहले विवाद बढ़ गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित कई व्यक्तियों और संगठनों ने उनकी यात्रा का विरोध किया है। इस बीच गुरुवार को अमेरिकन हिंदूज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम यानी अहेड का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया…

परिसीमन पर खड़गे ने मोदी को लिखी चिट्ठी

August 28, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर हो रही तैयारियों और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बुलडोज करके यानी जबरदस्ती करके परिसीमन बिल…

logo