सीजेपी कार्यकर्ता से राजस्थान में फिर मारपीट

Categorized as समाचार

जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के एक कार्यकर्ता से राजस्थान में रविवार को भी मारपीट हुई है। लगातार दूसरे दिन राजस्थान में इस तरह की घटना हुई है। जयपुर के ग्रामीण इलाके में शनिवार को सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका सहित कई लोगों से मारपीट हुई थी। रविवार को जोधपुर में सीजेपी के एक कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने सीजेपी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।

इस घटना के बाद सीजेपी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने एबीवीपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो पदाधिकारियों सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यक्रम जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान में हो रहा था।

घटना को लेकर डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार चौधरी ने कहा, ‘कुछ लोग सीजेपी के कार्यक्रम में चारदीवारी कूदकर आने की कोशिश कर रहे थे। इसके चलते कुछ लोगों को डिटेन किया है। मारपीट की सूचना आएगी तो आगे की कार्रवाई करेंगे’। गौरतलब है कि दो दिन पहले 21 अगस्त को जयपुर में रामपुरा कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था। इस घटना के बाद दोनों तरफ से मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।

हालांकि इस घटना के बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर एक इमारत में शिफ्ट कर दिया गया था। इसे लेकर सीजेपी की राजस्थान प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा, ‘एक सितंबर से स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सरकार यह काम पहले ही कर लेती तो हमें वहां जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती’। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘यह सीजेपी की बड़ी जीत है। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का अब नवनिर्माण होगा। जो हिंसा कराई गई, उसकी जरूरत नहीं थी। जब तक हिंसा फैलाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते’।


Previous News Next News

More News

राजनीति का विमर्श बदल रहा है

August 28, 2026

चुनावी राजनीति का विमर्श बदल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी भले राजनीतिक दल नहीं बनी है और बने तो हो सकता है कि कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन उसने देश के राजनीतिक विमर्श को बदल दिया है। जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन ने एक नए विमर्श को जन्म दिया है, जिसमें एजुकेशन,…

बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट

August 28, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी के बाद दोनों सीमावर्ती राज्यों में चिंता बढ़ गई है। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार के गंडक…

नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द

August 28, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने के विरोध में छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। छात्रों के विरोध के कारण नेशनल लॉ स्कूल यानी एनएलएसआईयू, बेंगलुरु का दीक्षांत समारोह रद्द हो गया है। यह दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होने वाला था। यूनिवर्सिटी की ओर से 27…

भागवत की यूएस यात्रा से पहले बढ़ा विवाद

August 28, 2026

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से पहले विवाद बढ़ गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित कई व्यक्तियों और संगठनों ने उनकी यात्रा का विरोध किया है। इस बीच गुरुवार को अमेरिकन हिंदूज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम यानी अहेड का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया…

परिसीमन पर खड़गे ने मोदी को लिखी चिट्ठी

August 28, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर हो रही तैयारियों और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बुलडोज करके यानी जबरदस्ती करके परिसीमन बिल…

logo