दिल्ली पुलिस की टीम पर भीड़ का हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गश्त कर रही एक पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में शनिवार को गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर, ईंट और लाठी, डंडों से हमला किया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

रविवार को वीडियो सामने आने के बाद बताया गया है कि भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन के तहत जनता विहार में हेड कांस्टेबल दिनेश और राजेश इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक बाइक को रोका और उससे इसके दस्तावेज दिखाने को कहा। दस्तावेज न होने पर बाइक जब्त कर थाने ले गए। इसके बाद जब दोबारा इलाके में लौटे तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग को पकड़ लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Previous News Next News

More News

राजनीति का विमर्श बदल रहा है

August 28, 2026

चुनावी राजनीति का विमर्श बदल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी भले राजनीतिक दल नहीं बनी है और बने तो हो सकता है कि कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन उसने देश के राजनीतिक विमर्श को बदल दिया है। जंतर मंतर पर सीजेपी के आंदोलन ने एक नए विमर्श को जन्म दिया है, जिसमें एजुकेशन,…

बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट

August 28, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद नेपाल से सटे बिहार और उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में एक और बाढ़ की चेतावनी के बाद दोनों सीमावर्ती राज्यों में चिंता बढ़ गई है। नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार के गंडक…

नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द

August 28, 2026

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने के विरोध में छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है। छात्रों के विरोध के कारण नेशनल लॉ स्कूल यानी एनएलएसआईयू, बेंगलुरु का दीक्षांत समारोह रद्द हो गया है। यह दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को होने वाला था। यूनिवर्सिटी की ओर से 27…

भागवत की यूएस यात्रा से पहले बढ़ा विवाद

August 28, 2026

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिका यात्रा से पहले विवाद बढ़ गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी सहित कई व्यक्तियों और संगठनों ने उनकी यात्रा का विरोध किया है। इस बीच गुरुवार को अमेरिकन हिंदूज फॉर इंगेजमेंट एंड डायलॉग फोरम यानी अहेड का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया…

परिसीमन पर खड़गे ने मोदी को लिखी चिट्ठी

August 28, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन को लेकर हो रही तैयारियों और संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बुलडोज करके यानी जबरदस्ती करके परिसीमन बिल…

logo