हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

Categorized as समाचार

लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को शून्यकाल नहीं हो सका और जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने तथा जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक बिना चर्चा के पारित कराने के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी।

इससे पहले, सदन में प्रश्नकाल भी नहीं हो सका था। पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य विद्यार्थियों पर 20 जुलाई को दिल्ली में की गयी पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने और इसके लिए आदेश देने वाले का नाम उजागर करने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। समाजवादी पार्टी के सदस्य अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में शोरगुल कर रहे थे। इससे अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी।

दोपहर 12 बजे कार्यवाही पुन: शुरू होने पर कांग्रेस और सपा के सदस्य अपनी-अपनी मांगों को लेकर फिर हंगामा करने लगे। कई सदस्य तख्तियां भी लिए थे और कुछ सदस्य सदन के बीचों-बीच आकर शोरगुल कर रहे थे। हंगामे के बीच ही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया।

Also Read : दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन सहित पांच को उम्र कैद

पीठासीन दिलीप सैकिया ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपने-अपने स्थानाें पर जाने और कार्यवाही चलाने में सहयोग करने का आग्रह किया, लेकिन शोरगुल जारी रहा।

इसी दौरान, श्री सैकिया ने विधेयक पर श्री राय को विधेयक पारित करने का प्रस्ताव करने को कहा।इसके बाद श्री सैकिया ने विधेयक पर संशोधन प्रस्ताव देने वाले और विधेयक पर अपनी बात कहने के लिए अपना नाम देने वाले सदस्यों का नाम पुकारा, लेकिन किसी सदस्य ने संशोधन पेश नहीं किया।

इस पर श्री सैकिया ने श्री राय को विधेयक पारित करने का प्रस्ताव करने की अनुमति दी और विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। इसके बाद श्री सैकिया ने पुन: हंगामा कर रहे सदस्यों से शोरगुल न करने और कार्यवाही चलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। हंगामा जारी रहने पर उन्होंने कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

July 31, 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा करते…

logo