सीजेपी की ‘संसद चलो’ मार्च में उमड़ा जनसैलाब

Categorized as समाचार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की ओर निकले ‘संसद चलो’ मार्च में भारी जनसैलाब उमड़ा और इस दौरान सुरक्षाबलों के साथ प्रदर्शनकारियों की हल्की झड़पें भी हुईं।

सुबह नौ बजे से पहले जंतर मंतर की ओर सभी दिशाओं से लोग बढ़ते रहे और प्रदर्शन में जुड़ते रहे। भारी आवागमन के कारण पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के दरवाजे बंद कर दिये गये। केंद्रीय सचिवालय एवं जंतर-मंतर के आसपास के अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भी भीड़ नियंत्रण के लिए उपाय अपनाये गये।

हाथ में तिरंगा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले प्लेकार्ड लिए प्रदर्शनकारियों का जनसैलाब जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ा। मार्च निकलने के बाद भी प्रदर्शनकारी भारी तादाद में जुड़ते रहे। जंतर-मंतर से निकलकर यह मार्च जयसिंह मार्ग होते हुए संसद मार्ग पहुंची, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने लाउडस्पीकर पर प्रदर्शनकारियों को सूचित किया कि उन्हें इससे आगे जाने की इजाज़त नहीं है।

Also Read : जंतर-मंतर पर आइसा नेताओं का 23 दिन का अनशन समाप्त

इस दौरान भीड़ नियंत्रण करने के लिए त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) ने कुछ प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जंतर-मंतर से सामने आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरएएफ प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग कर रही है।

बाद में दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ‘मीडिया के कुछ हिस्सों में जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा या लोगों को हिरासत में लेने की छिटपुट घटनाओं का ज़िक्र किया गया है’ लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने बयान में कहा कि विरोध-प्रदर्शन को पेशेवर तरीके से संभाला जा रहा है। सभी से अनुरोध है कि वे किसी भी अफ़वाह या गलतफहमी पर ध्यान न दें और उस जगह व उसके आस-पास शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें।

दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी शुरुआती बैरिकेड तोड़कर अंतिम बैरिकेड की ओर बढ़ गये। इसके बाद उन्हें रोकने के लिए आरएएफ ने मानव शृंखला बनायी।

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि वह और आशुतोष रांका सरकार से बातचीत के लिए रवाना हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उनसे बात करेंगे।

श्री दास ने कहा, “पूर्वाह्न 11:52 बजे हैं। आशुतोष रांका और मैं, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर से श्री जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। हमारी मांगें साफ़ हैं। बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo