पंजाब में आप सरकार पर मोदी का हमला

Categorized as समाचार

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पंजाब पहुंचे थे। उन्होंने जालंधर में एक रैली को संबोधित किया और राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर जम कर हमला बोला। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। गौरतलब है कि अगले छह महीने में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री की रैली में आप छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद भी मौजूद थे। हालांकि कैप्टेन अमरिंदर सिंह इसमें नहीं पहुंचे।

बहरहाल, मोदी ने जालंधर रैली में कहा, ‘पंजाब में कट्‌टर बेईमान पार्टी की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन, बेटियों के साथ धोखा किया है’। मोदी ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। व्यापार, कारोबार करना मुश्किल हो चुका है। थानों पर अटैक हो रहे हैं’।

प्रधानमंत्री मोदी के हमले के जवाब में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘श्रीराम मंदिर का चंदा चोरी करने वालों के सबसे बड़े नेता आज पंजाब आकर ईमानदारी का भाषण देकर गए हैं’।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा, ‘यहां कांग्रेस का भी अपना रोना धोना चल रहा है। इनका तो कुर्सी का किस्सा खत्म नहीं हो रहा है। अकाली दल का भी यही हाल है। उनकी अपनी उलझनें खत्म नहीं हो रही हैं। पंजाब में बीजेपी ही असली बदलाव लाएगी’। जालंधर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 47 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मोदी ने कहा, ‘चंडीगढ़ में नए एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही वहां पढ़ाई शुरू होगी’। वहां मंच पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे।

परियोजना के नींव पत्थर में विपक्षी सांसदों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी नाम रहा। हालांकि मान प्रधानमंत्री के साथ कहीं स्टेज पर नहीं आए। चंडीगढ़ के बाद जालंधर पहुंच कर मोदी ने 5,470 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यहां वे संतों से भी मिले। उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसी ट्रेन में प्रधानमंत्री ने रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरे सचखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास और स्कूली बच्चों से मिल कर बातचीत की।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo