कांग्रेस का भी वांगचुग को समर्थन

Categorized as समाचार

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को विपक्षी दलों के समर्थन के बीच कांग्रेस की ओर से संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को यहां उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी मांगों के प्रति समर्थन जताया।

श्री खेड़ा ने आज सुबह जंतर मंतर पहुंचकर श्री वांगचुक से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनसे विचार विमर्श किया।

श्री वांगचुक पिछले 20 दिनों से विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक होने और परीक्षाओं में गडबड़ियाें को लेकर शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और पूरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए अनशन पर बैठे हैं।

मुलाकात के बाद श्री खेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस श्री वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा, “हम सभी सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। हम एक ऐसी बेहद असंवेदनशील सरकार का सामना कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा नहीं समझती। 

Also Read : महाराष्ट्र सरकार ने 25 लाख परिवारों के लिए मुफ्त साड़ी योजना बंद की

ऐसी सरकार के सामने विरोध के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। इस सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालने से कोई नतीजा नहीं निकलेगा। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने भी गुरुवार को श्री वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

श्री खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस लगातार छात्रों के मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा, “हम काफी समय से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चला रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता गली-गली, मोहल्लों और विश्वविद्यालय परिसरों में इन मुद्दों को उठा रहे हैं। हमारी मांग केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी है।”

कांग्रेस ने दोहराया है कि वह छात्रों के हितों, परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही की मांग को लेकर अपना अभियान जारी रखेगी।

श्री खेड़ा ने वांगचुक का हालचाल जाना और कहा कि लद्दाख के लोगों की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल करते हुए संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने का आग्रह किया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo