ई20 के साथ शुद्ध पेट्रोल भी दे : केजरीवाल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ई20 पेट्रोल से जुड़ी लोगों की चिंताओं पर चर्चा के लिए मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराने तथा ई20 पेट्रोल की कीमत कम करने की मांग की है।

पत्र में केजरीवाल ने कहा कि लोगों से मिले फीडबैक और तकनीकी पहलुओं पर प्रधानमंत्री से विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार शुद्ध पेट्रोल या ई20 पेट्रोल चुनने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि इथेनॉल मिश्रित ई20 पेट्रोल से सामान्य पेट्रोल की तुलना में माइलेज कम मिलता है। इसलिए इसकी कीमत भी कम रखी जानी चाहिए।

केजरीवाल ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने ई20 पेट्रोल को लेकर लोगों के अनुभव और शिकायतें जुटाने के लिए एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है। इसमें माइलेज में कमी और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े सुझाव व शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एकत्रित सभी प्रतिक्रियाएं प्रधानमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में उन्हें सौंपी जाएंगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री जल्द मुलाकात का समय देंगे।


Previous News Next News

More News

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

दांव पर लगा इसरो?

July 29, 2026

इसरो के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर ने अब वो राज़ बताया है, जिस पर कयास लग रहे थे। उन्होंने कहा कि इसरो में वैज्ञानिकों के ऊपर नौकरशाहों का शिकंजा कसने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसी महीने यह चौंकाने वाली खबर आई कि तकरीबन 120 वैज्ञानिकों और तकनीक-कर्मियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से…

निशाने पर नए शिक्षा मंत्री

July 29, 2026

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया। अब वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोशी पर निशाना साधा और कहा…

logo