अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। अमेरिका ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन ईरान पर हमला किया। ईरान ने भी पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर जवाबी हमले किए। गुरुवार को ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने बुशहर में परमाणु ऊर्जा फैसिलिटी के पास हवाई हमला किया। कतर की मीडिया ‘अल जजीरा’ के मुताबिक यह हमला दोपहर करीब 12 बजे हुआ। इससे पहले अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने हमले रोकने का ऐलान किया था। उसके बाद यह हमला हुआ।

उधर अमेरिकी मीडिया ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिका ने पिछले दो दिन में यानी मंगलवार और बुधवार को ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे। अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड की ओर से बताया गया है कि अमेरिकी हमलों में ईरान  के एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज की खाड़ी के पास तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान ने बताया कि उसने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिका के सैनिक अड्डों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक, हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सेटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया। अभी तक दोनों देशों ने नागरिक सुविधाओं पर हमला नहीं किया है। बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नागरिक सुविधाओं पर हमले की धमकी दी थी।

इस बीच अमेरिकी कार्रवाई को देखते हुए ईरान ने फिर होर्मुज की पत्ता खेला है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य हमलों से होर्मुज की खाड़ी में समुद्री आवाजाही को पूरी तरह सामान्य करना भी मुश्किल हो जाएगा। आईआरजीसी ने गुरुवार को जारी एकक बयान में कहा कि युद्ध से पहले के मुकाबले होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही अभी करीब 50 फीसदी तक बहाल हुई है। मौजूदा रुकावट के लिए उसने अमेरिका की दखलअंदाजी और मनमानी को जिम्मेदार ठहराया।

हमले की जानकारी देते हुए ईरान के एक अधिकारी ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि उसने बुशहर में ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा फैसिलिटी के पास हवाई हमला किया। उन्होंने कहा कि यह हमला दोपहर करीब 12 बजे हुआ, यानी अमेरिकी सेंट्रल कमांड के हमले खत्म होने के दावे के कुछ घंटे बाद। ईरान की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका ने सिरिक शहर में हमला किया। इस हमले में तीन लोगों की मौत होने की खबर है।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo