बारिश ने अल नीनो इफेक्ट को कम किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अल नीनो के असर से इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। लेकिन करीब एक हफ्ते से देश के अलग अलग हिस्सों में हो रही बारिश ने इसके असर को काफी कम कर दिया है। एक हफ्ते पहले तक देश में सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई थी। लेकिन एक हफ्ते बाद अब यह कमी 14 फीसदी के करीब रह गई है। गुरुवार को भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में जबरदस्त बारिश हुई।

दूसरी अच्छी खबर यह है कि मानसून ने नौ जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया। आमतौर पर यह आठ जुलाई को देश का पूरा हिस्सा कवर कर लेता है, इस बार एक दिन की देरी से यह पूरे देश में पहुंचा है। मानसून के कारण सभी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह पेड़ गिरने से ट्रैफिक प्रभावित रहा।

दिल्ली से नोएडा और गुरुग्राम जाने वाले रास्तों सहित कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लगा। उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह से नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत 50 शहरों में तेज बारिश हुई। नोएडा में सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। वहीं, गाजियाबाद में 10 फीट सड़क धंस गई। इसमें कार और बाइक समा गई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन होने की खबर है।

महाराष्ट्र में पिछले करीब 10 दिन से लगातार बारिश हो रही है। ठाणे और पुणे में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मुंबई में भी भारी बारिश हुई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद रसोई गैस के तीन हजार सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। उत्तराखंड के टिहरी में भूस्खलन में एक मकान गिर गया। उधर, राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात बारिश से एक मकान ढह गया। मलबे में से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo