यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना

Categorized as समाचार

यूक्रेन के ड्रोन हमलों में बृहस्पतिवार को रूस की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया और अजोव सागर में दो तेल टैंकर में आग लग गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन को ‘पैट्रियट’ वायु रक्षा प्रणाली बनाने का लाइसेंस देने का वादा करने के एक दिन बाद यह हमला हुआ है।

रूस की कई तेल रिफाइनरी और दूसरे बुनियादी ढांचों पर यूक्रेन के हमलों से बड़े पैमाने पर ईंधन का संकट पैदा हो गया है। कई इलाकों में पेट्रोल की कमी और ईंधन की सीमित आपूर्ति की खबरें हैं।

Also Read : स्थानीय शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 238 अंक चढ़ा

कार्यकारी गवर्नर विटाली कोरोल्योव ने आज सुबह बताया कि यूक्रेनी ड्रोन हमले से पश्चिमी रूस के त्वेर शहर में एक तेल डिपो में आग लग गई। दक्षिणी स्टावरोपोल के गवर्नर व्लादिमीर व्लादिमीरोव ने बताया कि व्याज्निकी में यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण तेल के भंडार में आग लग गई।

रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्लुसार के अनुसार, अजोव सागर में यूक्रेनी ड्रोन से दो तेल टैंकर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि एक जहाज अब भी जल रहा है और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार सुबह तक यूक्रेन के 73 ड्रोन नष्ट किये।

यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस ने बुधवार रात यूक्रेन पर लंबी दूरी तक मार करने वाले 94 ड्रोन और दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। सेना के मुताबिक, 72 ड्रोन को जाम कर दिया गया या बीच में ही रोक दिया गया, जबकि 19 ड्रोन और दोनों मिसाइलों ने 13 जगहों पर नुकसान पहुंचाया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo