इंडोनेशिया यात्रा के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पूरी करके ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए।  इस यात्रा के दौरान उन्होंने अहम खनिजों, समुद्री सुरक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। 

यात्रा के दौरान, मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।  राष्ट्रपति स्वयं उन्हें हवाई अड्डे पर विदा करने के लिए आए थे। 

दोनों नेताओं ने एक स्वतंत्र और शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए गहरी द्विपक्षीय साझेदारी के महत्व पर जोर दिया। 

उन्होंने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने और वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। 

दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।  इनमें महत्वपूर्ण खनिज और इस्पात की आपूर्ति शृंखलाएं, समुद्री सुरक्षा, दवाएं, शिक्षा, अंतरिक्ष, अनुसंधान और नवाचार, दूरसंचार तथा खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।  इससे बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच संबंध और मजबूत होंगे। 

एक और अहम कदम के तौर पर, भारत और इंडोनेशिया रणनीतिक रूप से अहम सबांग पत्तन को संयुक्त रूप से विकसित करने पर सहमत हुए।  यह पोर्ट मलक्का जलडमरूमध्य के पास स्थित है और भारत की ग्रेट निकोबार बंदरगाह परियोजना से लगभग 100 मील दूर है। 

मोदी सोमवार को जकार्ता पहुंचे थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।  यह उनके तीन देशों के दौरे का पहला चरण था।  इसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। 

मंगलवार को एक सामुदायिक समारोह में मोदी ने कहा कि भारत ‘सुधार, प्रदर्शन और बदलाव’ (रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म) के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि देश की आत्मनिर्भरता न केवल इंडोनेशिया के लिए, बल्कि पूरे आसियान क्षेत्र के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगी। 

Also Read : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया

जकार्ता में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि उनमें भारतीय डीएनए है।  उन्होंने अपने देश के लोगों से भारत के अनुभव से सीखने का आह्वान किया, क्योंकि भारत ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की सभ्यता और संस्कृति को काफी प्रभावित किया है। 

राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा कि पद संभालने के ठीक तीन महीने बाद 2025 में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनना उनके लिए सम्मान की बात थी। 

बुधवार को रवाना होने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता में विशाल प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया।  इस दौरान यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के लिए एक संयुक्त संरक्षण परियोजना की शुरुआत की गई। 

मोदी ने प्रम्बानन मंदिर परिसर की विरासत को संरक्षित रखने के लिए इंडोनेशिया और वहां के लोगों का धन्यवाद किया। 

दोनों नेताओं ने इस ऐतिहासिक जगह का दौरा तब किया, जब भारत और इंडोनेशिया ने भारत की मदद से मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार की परियोजना शुरू करने के लिए ‘आशय पत्र’ का आदान-प्रदान किया था। 

इंडोनेशिया के बाद, मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर 8 से 10 जुलाई तक मेलबर्न की यात्रा करेंगे। 

उन्होंने प्रस्थान के समय अपने बयान में कहा मेरी यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी, और प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ बातचीत में मैं रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा और आवाजाही तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में हमारे रिश्तों को आगे बढ़ाऊंगा।  

मोदी ने कहा कि मेलबर्न में वह भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे, जो इस रणनीतिक साझेदारी का एक अहम स्तंभ है। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo