इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। तीन देशों की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण की यात्रा के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री वहां से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएंगे। इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री वहां के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ दोपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें बड़े रक्षा सौदे होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों देश आपसी व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर भी सहमति बनाएंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष विमान के इंडोनेशिया की सीमा पर पहुंचते ही उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मेजबान देश के लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का तीसरा इंडोनेशिया दौरा है। हवाईअड्डे पर प्रोटोकॉल तोड़ कर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

दो दिन की इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच होने वाली दोपक्षीय बैठक में करीब ढाई हजार करोड़ रुपए की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सौदे पर मुहर लगने की संभावना है। अगर समझौते पर मुहर लगती है तो फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दूसरा देश बन सकता है। इसे रूस के साथ साझा उपक्रम में डीआरडीओ ने बनाया है। यह दुनिया की सबसे तेज ऑपरेशनल सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। नौवीं सदी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू और बौद्ध सभ्यता की गहरी छाप दिखाई देती है।

सांस्कृतिक संबंधों के अलावा इंडोनेशिया के साथ भारत की बड़ी व्यापारिक और रणनीतिक साझेदारी भी है। इंडोनेशिया का साबंग पोर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बेहद करीब है। भारत और इंडोनेशिया ने 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की जकार्ता यात्रा के दौरान साबंग पोर्ट और आसपास समुद्री सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। दोपक्षीय वार्ता में रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों को बेहतर करने पर चर्चा होगी।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo