खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को तेहरान में खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हुईं। ताबूत में बंद खामेनेई का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उनको श्रद्धांजलि दी। बताया गया है कि अंतिम संस्कार का कार्यक्रम छह दिन चलेगा और नौ जुलाई को उनको मशहद में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। भारत का प्रतिनिधिमंडल भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा है।

खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, पत्नी, बेटी और दामाद को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। खामेनेई की पोती के छोटे से ताबूत के पास उसकी तस्वीर भी रखी गई है। तेहरान के मोसल्ला परिसर में अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत रखे गए हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान अपने सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक होकर रो पड़े। उनके साथ मौजूद कई ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और कई सैन्य अधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

गौरतलब है कि खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के साझा हवाई हमले में मौत हो गई थी। मौत के 131 दिन बाद, नौ जुलाई को उन्हें ईरान के मशहद शहर में उनको दफनाया जाएगा। दुनिया भर के देशों ने अपना प्रतिनिधिमंडल तेहरान भेजा है। अली खामेनेई ईरान के सर्वोच्च धर्म गुरू होने के साथ साथ वहां के राष्ट्र प्रमुख भी थे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को सर्वोच्च नेता बनाया गया है। हालांकि सुरक्षा कारणों से वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो रहे हैं।

बहरहाल, भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन आधिकारिक रूप से इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा ईरान की ओर से भेजे गए न्योते पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा तेहरान पहुंचे हैं। उन्होंने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। भारत के कई धर्म गुरू भी तेहरान पहुंचे हैं।

इस बीच खबर है कि स्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिका और ईरान के बीच आगे की बातचीत अंतिम संस्कार के बाद ही होगी। इससे पहले दूसरे दौर की बातचीत दोहा में हुई थी। उसके कतर ने बताया है कि दोनों पक्ष ईरान के सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के बाद जल्दी ही अगले दौर की वार्ता करेंगे।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo