इटली ने 2027 के लिए यूक्रेन को नाटो की सैन्य सहायता पैकेज पर लगाई रोक

Categorized as समाचार

तुर्की में होने वाले आगामी नाटो शिखर सम्मेलन से पहले सदस्य देशों के बीच 2027 के लिए यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर सहमति नहीं बन सकी है।

सूत्रों के अनुसार, इटली ने प्रस्तावित वित्तीय पैकेज का विरोध किया, जबकि अमेरिका ने यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा के संबंध में भाषा में नरमी बरती है।

सूत्रों के मुताबिक, इटली के विरोध के कारण नाटो 2026 में यूक्रेन को मिली लगभग 80 अरब डॉलर की न्यूनतम सैन्य सहायता के बराबर राशि देने की प्रतिबद्धता नहीं जता सका। ऐसा बताया जा रहा है कि इटली ने यूरोपीय सहयोगी देशों के बीच रक्षा व्यय और सहायता का अधिक समान बंटवारा करने पर जोर दिया है।

Also Read : शुरुआती कारोबार में चढ़े शेयर बाजार

अमेरिका ने एक अलग कदम उठाते हुए मसौदे में शामिल उस शब्दावली को हटाने का समर्थन किया, जिसमें यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा के बीच ‘अविभाज्य संबंध’ की बात कही गयी थी। संशोधित मसौदे में अब केवल इतना कहा गया है कि “यूक्रेन ट्रांस-अटलांटिक सुरक्षा में योगदान देता है।”

इस बीच, रूस लगातार यह कहता रहा है कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति संघर्ष के समाधान में बाधा डालती है और इससे नाटो देश सीधे युद्ध में शामिल हो जाते हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo