अमेरिका-ईरान ने एक दूसरे पर हमला किया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन का युद्धविराम लागू है लेकिन दोनों एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ साथ तटीय रडार के ठिकानों को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने इस इलाके में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से बताया गया कि, 25 जून को ईरान ने होर्मुज की खाड़ी में सिंगापुर के कार्गो शिप ‘एमवी एवर लवली’ पर ड्रोन हमला किया था। दूसरी ओर, ईरानी मीडिया ने बताया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स यानी आईआरजीसी की नौसेना ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी हमले के जवाब में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने एक बार फिर बातचीत के बीच ईरान पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि युद्धविराम का यह उल्लंघन अमेरिका के लिए पीछे हटने और पछतावे की वजह बनेगा।

उधर ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने शनिवार को बताया कि होर्मुज की खाड़ी से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ है। जहाज के कप्तान के मुताबिक, टैंकर को एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। हमले में जहाज के कंट्रोल रूम को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी तरह के तेल रिसाव की सूचना नहीं है। इससे दो दिन पहले ही अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार केंद्रों पर हमले किए थे। इस बीच बहरीन ने शनिवार को आरोप लगाया कि ईरान ने उसके क्षेत्र में कई ड्रोन हमला किया है। बहरीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला उसकी संप्रभुता का खुला उल्लंघन है और इससे क्षेत्र में शांति बनाए रखने की कोशिशों को नुकसान पहुंचा है।


Previous News Next News

More News

मानसून सत्र में फिर मुद्दा होगा ऑपरेशन सिंदूर

June 29, 2026

पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई सत्र ऐसा नहीं बीता है, जिसमें इस सैन्य अभियान, पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर संसद में मुद्दा न उठा हो और उस पर विवाद नहीं हुआ हो। अगले महीने संसद का मानसून सत्र होगा और उससे पहले फिर से ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा सामने आ…

सभी अधिकारी अचानक संघी हो गए

June 29, 2026

मध्य प्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय कई मामलों में बहुत सही नेता हैं। वे कई बार बहुत साफगोई से कोई बात कह जाते हैं। कई बार तो बहुत विवादित बयान भी देते हैं। एक बार फिर उनके एक बयान पर विवाद छिड़ा है। उन्होंने एक भाषण में कह दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो…

सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

June 29, 2026

एक तरफ सरकार के अधिकारी आरएसएस से नजदीकी दिखाने की होड़ में लगे हैं तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कुछ भी कहने को तैयार हैं। उनके बीच अलग होड़ मची है कि कौन किन शब्दों में तारीफ कर सकता…

डीएमके से और दूर हो रही है कांग्रेस

June 29, 2026

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी दशकों पुरानी सहयोगी डीएमके से दूरी बढ़ाती जा रही है। पहले तो चुनाव समाप्त होते ही उसने डीएमके से संबंध समाप्त किया और टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस को सरकार में शामिल किया और इस तरह तमिलनाडु में…

पासपोर्ट पर अनावश्यक विवाद !

June 29, 2026

अंतरराष्ट्रीय रूप से, पासपोर्ट राष्ट्रीयता का प्रतीक है, लेकिन यदि किसी की नागरिकता पर विवाद हो (जैसे आप्रवासन, आतंकवाद या दोहरी नागरिकता के मामले में), तो कोर्ट या सक्षम प्राधिकरण मूल दस्तावेजों: जन्म प्रमाण-पत्र, माता-पिता के दस्तावेज, प्राकृतिककरण प्रमाण आदि, की जांच करते हैं। भारत में यह स्थिति नई नहीं है; बॉम्बे हाईकोर्ट (2013) और…

logo