नौवीं कक्षा में एसआईआर और इमरजेंसी की पढ़ाई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। नेशनल कौंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी ने नौवीं कक्षा के समाज विज्ञान की किताब में इमरजेंसी और एसआईआर का अध्याय जोड़ा है। किताब से संविधान की प्रस्तावना हटा दी गई है और समाजवादी व धर्मनिरपेक्ष शब्द भी हटा दिया गया है। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी की सरकार ने इमरजेंसी के समय संविधान के 42वें संशोधन के जरिए इन दोनों शब्दों को संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया था।

बहरहाल, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बारे में इस किताब में बताया गया है कि इसका मुख्य काम मतदाता सूची को अपडेट करना, मतदाताओं का सत्यापन करना और मतदाताओं की सूची में गड़बड़ियों को दूर करना है। इस अध्याय में छात्रों को यह भी समझाया जाएगा कि मतदाता सूची का निरीक्षण करने से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

किताब को लेकर आई जानकारी के मुताबिक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में इमरजेंसी को लोकतंत्र के सामने आई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया गया है। इसमें संविधान की चर्चा उसके निर्माण, लोकतांत्रिक संस्थाओं और मौलिक अधिकारों के माध्यम से की गई है। इसमें संप्रभुता, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणराज्य जैसे प्रस्तावनें में लिखे गए शब्दों के बारे में नहीं बताया गया है। नौवीं की किताब में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की भूमिका को भी विस्तार से बताया गया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने छात्रों और आम लोगों को संगठित किया और बिहार, साथ ही गुजरात में बड़े जन आंदोलन खड़े हुए।


Previous News Next News

More News

मानसून सत्र में फिर मुद्दा होगा ऑपरेशन सिंदूर

June 29, 2026

पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई सत्र ऐसा नहीं बीता है, जिसमें इस सैन्य अभियान, पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर संसद में मुद्दा न उठा हो और उस पर विवाद नहीं हुआ हो। अगले महीने संसद का मानसून सत्र होगा और उससे पहले फिर से ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा सामने आ…

सभी अधिकारी अचानक संघी हो गए

June 29, 2026

मध्य प्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय कई मामलों में बहुत सही नेता हैं। वे कई बार बहुत साफगोई से कोई बात कह जाते हैं। कई बार तो बहुत विवादित बयान भी देते हैं। एक बार फिर उनके एक बयान पर विवाद छिड़ा है। उन्होंने एक भाषण में कह दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो…

सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

June 29, 2026

एक तरफ सरकार के अधिकारी आरएसएस से नजदीकी दिखाने की होड़ में लगे हैं तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कुछ भी कहने को तैयार हैं। उनके बीच अलग होड़ मची है कि कौन किन शब्दों में तारीफ कर सकता…

डीएमके से और दूर हो रही है कांग्रेस

June 29, 2026

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी दशकों पुरानी सहयोगी डीएमके से दूरी बढ़ाती जा रही है। पहले तो चुनाव समाप्त होते ही उसने डीएमके से संबंध समाप्त किया और टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस को सरकार में शामिल किया और इस तरह तमिलनाडु में…

पासपोर्ट पर अनावश्यक विवाद !

June 29, 2026

अंतरराष्ट्रीय रूप से, पासपोर्ट राष्ट्रीयता का प्रतीक है, लेकिन यदि किसी की नागरिकता पर विवाद हो (जैसे आप्रवासन, आतंकवाद या दोहरी नागरिकता के मामले में), तो कोर्ट या सक्षम प्राधिकरण मूल दस्तावेजों: जन्म प्रमाण-पत्र, माता-पिता के दस्तावेज, प्राकृतिककरण प्रमाण आदि, की जांच करते हैं। भारत में यह स्थिति नई नहीं है; बॉम्बे हाईकोर्ट (2013) और…

logo