ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों के नाम युद्ध स्मारक पर

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के छह जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किए गए हैं। इन नामों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की थ्री डी वॉल पर साल 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं।

शहीद जवानों में पांच थल सेना के और एक वायु सेना के जवान हैं। थल सेना के शहीद जवानों में लांस नायक दिनेश कुमार, एविएटर एम मुरलीनायक, सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार और हवलदार सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। वायु सेना के शहीद जवान का नाम सार्जेंट सुरेंद्र कुमार है। सुरेंद्र कुमार को वायु सेना पदक मिला है और राइफलमैन सुनील कुमार को वीर चक्र से  सम्मानित किया गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारत के त्याग चक्र में गोल ग्रेनाइट की 16 दीवारें हैं, जिन पर आजादी के बाद से देश के लिए अपनी जान देने वाले हर सैनिक का नाम, रैंक और यूनिट लिखी हैं। उसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम अंकित किए गए हैं। गौरतलब है कि, 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें धर्म पूछ 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद भारतीय सेना ने छह और सात मई की दरम्यानी रात को पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा से जुड़े नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए थे। भारत सरकार ने कहा था कि इन हमलों में एक सौ से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और उसके कई सैन्य ठिकानों को भी नष्ट किया था। 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी।


Previous News Next News

More News

मानसून सत्र में फिर मुद्दा होगा ऑपरेशन सिंदूर

June 29, 2026

पिछले साल मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद कोई सत्र ऐसा नहीं बीता है, जिसमें इस सैन्य अभियान, पाकिस्तान और अमेरिका को लेकर संसद में मुद्दा न उठा हो और उस पर विवाद नहीं हुआ हो। अगले महीने संसद का मानसून सत्र होगा और उससे पहले फिर से ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा सामने आ…

सभी अधिकारी अचानक संघी हो गए

June 29, 2026

मध्य प्रदेश के नेता कैलाश विजयवर्गीय कई मामलों में बहुत सही नेता हैं। वे कई बार बहुत साफगोई से कोई बात कह जाते हैं। कई बार तो बहुत विवादित बयान भी देते हैं। एक बार फिर उनके एक बयान पर विवाद छिड़ा है। उन्होंने एक भाषण में कह दिया कि भाजपा की सरकार बनी तो…

सुनील शेट्टी और शर्मिष्ठा मुखर्जी को क्या चाहिए?

June 29, 2026

एक तरफ सरकार के अधिकारी आरएसएस से नजदीकी दिखाने की होड़ में लगे हैं तो दूसरी ओर सार्वजनिक जीवन में ऐसे लोग खुल कर सामने आ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कुछ भी कहने को तैयार हैं। उनके बीच अलग होड़ मची है कि कौन किन शब्दों में तारीफ कर सकता…

डीएमके से और दूर हो रही है कांग्रेस

June 29, 2026

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी दशकों पुरानी सहयोगी डीएमके से दूरी बढ़ाती जा रही है। पहले तो चुनाव समाप्त होते ही उसने डीएमके से संबंध समाप्त किया और टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन दे दिया। टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस को सरकार में शामिल किया और इस तरह तमिलनाडु में…

पासपोर्ट पर अनावश्यक विवाद !

June 29, 2026

अंतरराष्ट्रीय रूप से, पासपोर्ट राष्ट्रीयता का प्रतीक है, लेकिन यदि किसी की नागरिकता पर विवाद हो (जैसे आप्रवासन, आतंकवाद या दोहरी नागरिकता के मामले में), तो कोर्ट या सक्षम प्राधिकरण मूल दस्तावेजों: जन्म प्रमाण-पत्र, माता-पिता के दस्तावेज, प्राकृतिककरण प्रमाण आदि, की जांच करते हैं। भारत में यह स्थिति नई नहीं है; बॉम्बे हाईकोर्ट (2013) और…

logo