जमीन खरीद विवाद में मोहन यादव

Categorized as समाचार

नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जमीन खरीद के एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। अंग्रेजी के अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक रिपोर्ट में बताया है कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके परिवार ने बेहिसाब जमीन खरीदी है और सारी जमीनें उज्जैन में महाकाल मंदिर के लिए विकसित किए जा रहे क्षेत्रों के अलावा ऐसे इलाकों में हैं, जहां मोहन यादव की सरकार हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाएं चला रही है। इन इलाकों में मोहन यादव के परिवार के पास कुल 335 एकड़ जमीन है।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने इस इलाके में कम से कम 137 प्लॉट खरीदे हैं। इन प्लॉट्स का कुल रकबा करीब 168 एकड़ हैं। गौरतलब है कि मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद दो साल में उनके परिवार ने 168 एकड़ जमीन खरीदी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर में हो रहे विकास कार्यों की वजह से इन प्लॉट्स की कीमत बेहिसाब बढ़ी। इस पड़ताल में 2026 में हुई खरीद बिक्री शामिल नहीं है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक ये प्लॉट्स मुख्यमंत्री मोहन यादव, उनकी पत्नी सीमा, बेटे वैभव और उनकी पत्नी शालिनी यादव के नाम हैं। इनके अलावा मोहन यादव के भाई नंदलाल और नारायण यादव, नारायण की पत्नी रेखा, उनके बेटे अभय यादव और चचेरे भाइयों गोविंद और नीलेश यादव ने भी प्लॉट्स खरीदे हैं।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रिपोर्ट सामने आने के बाद भाजपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी राम मंदिर के चंदे की कथित चोरी और महाकाल की जमीन से जुड़े मामले में शामिल है। पटवारी ने कहा कि मोदी जी ने खुली छूट दे रखी है। बहरहाल, अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये जमीनें उज्जैन उसके आस पास घोषित नई सड़क परियोजनाओं के पास हैं या फिर उन इलाकों में हैं, जिन्हें उज्जैन मास्टर प्लान 2035 के तहत खेती वाली जमीन से रिहायशी या कॉमर्शियल जमीन में बदलने के लिए चिह्नित किया गया है।


Previous News Next News

More News

शिंदे क्या विकल्प बन सकते हैं?

June 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई धुरी बन सकते हैं? इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य की राजनीति में जो खालीपन आया है उसको भरने वाला चेहरा शिंदे का हो सकता है। असल में राज्य की राजनीति के सारे बड़े चेहरे अचानक राजनीतिक…

डिप्टी पीएम की चर्चा का क्या मतलब है

June 30, 2026

दिल्ली में साजिश थ्योरी कभी समाप्त नहीं होती है। यहां भले नरेंद्र मोदी ने एलीट मीडिया, खान मार्केट गैंग और लुटियन की दिल्ली के लोगों की राजनीतिक, सामाजिक हैसियत घटा दी है लेकिन उनकी आदतें नहीं बदली हैं। तभी केंद्र सरकार, राज्यों की सरकारों, भाजपा और संघ आदि को लेकर हर दिन कोई न कोई…

नीतीश कुमार क्यों केंद्र में मंत्री बनेंगे

June 30, 2026

जिस तरह से अमित शाह के उप प्रधानमंत्री बनने की चर्चा है वैसे ही इस बात की भी जोर शोर से चर्चा हो रही है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि इसका कोई आधार नहीं है। कुछ समय पहले तक तो नीतीश समर्थक उनके उप…

अमेरिका-ईरान ने जंग रोकी

June 30, 2026

नई दिल्ली। तीन दिन के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान ने जंग रोक दी है। साथ ही यह सहमति भी बनी है कि दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रहेगी। हालांकि वार्ता के समय और स्थान को लेकर संशय है। कई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को कतर में दोनों देशों…

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

June 30, 2026

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई के पहले हफ्ते में होगा। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। बताया जा रहा है कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। गौरतलब है…

logo