क्रिवी रीह पर रूसी मिसाइल हमला, जेलेंस्की ने की रूस पर दबाव बढ़ाने और मदद तेज करने की अपील

Categorized as समाचार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्रिवी रीह में हुए मिसाइल हमले के बाद एक बार फ‍िर रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन की सुरक्षा के लिए जरूरी मदद में तेजी लाने पर जोर द‍िया। जेलेंस्की ने बताया कि हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, “क्रिवी रीह में रूसी मिसाइल हमले के बाद हालात संभालने का काम जारी है। रूस ने शहर के नागरिक ढांचे को निशाना बनाया। राहत और बचावकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। दुख की बात है कि इस हमले में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

उन्‍होंने बताया क‍ि इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जरूरी चिकित्सा और सहायता दी जा रही है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा क‍ि रूस का हर हमला यह साबित करता है कि इस युद्ध को लेकर आक्रामक पक्ष पर डाला जा रहा दबाव अब भी पर्याप्त नहीं है। यह भी साफ दिखाता है कि वायु रक्षा से जुड़े समझौतों को लागू करने में होने वाली देरी और यूक्रेन तथा उसके लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी आपूर्ति पहुंचाने में होने वाली किसी भी देरी की कीमत लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।

Also Read : टीएमसी के तीन बैंक खातों की साइबर पुलिस जांच शुरू

जेलेंस्की ने कहा क‍ि यह बहुत जरूरी है कि दुनिया इस बात पर चुप न रहे कि रूस ने अब तक इस युद्ध को खत्म करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। कूटनीति, बैठकों और शांति की दिशा में उठाए गए हमारे सभी प्रस्तावों पर हमें रूस की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

उन्‍होंने कहा कि रूस पर दबाव बढ़ाने की जरूरत है। दबाव बढ़ाना ही होगा, ताकि हालात बेहतर दिशा में बदल सकें। मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसएसयू) के स्पेशल ऑपरेशंस सेंटर ‘अल्फा’ दिवस पर स्पेशल ऑपरेशंस सेंटर ‘अल्फा’ के सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध के दौरान रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। जेलेंस्की के मुताबिक अल्फा यूनिट की लंबी दूरी की कार्रवाइयों का असर रूस के अंदर तक महसूस किया जा रहा है और आगे भी कई सफल ऑपरेशन होने वाले हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

शिंदे क्या विकल्प बन सकते हैं?

June 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई धुरी बन सकते हैं? इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य की राजनीति में जो खालीपन आया है उसको भरने वाला चेहरा शिंदे का हो सकता है। असल में राज्य की राजनीति के सारे बड़े चेहरे अचानक राजनीतिक…

डिप्टी पीएम की चर्चा का क्या मतलब है

June 30, 2026

दिल्ली में साजिश थ्योरी कभी समाप्त नहीं होती है। यहां भले नरेंद्र मोदी ने एलीट मीडिया, खान मार्केट गैंग और लुटियन की दिल्ली के लोगों की राजनीतिक, सामाजिक हैसियत घटा दी है लेकिन उनकी आदतें नहीं बदली हैं। तभी केंद्र सरकार, राज्यों की सरकारों, भाजपा और संघ आदि को लेकर हर दिन कोई न कोई…

नीतीश कुमार क्यों केंद्र में मंत्री बनेंगे

June 30, 2026

जिस तरह से अमित शाह के उप प्रधानमंत्री बनने की चर्चा है वैसे ही इस बात की भी जोर शोर से चर्चा हो रही है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि इसका कोई आधार नहीं है। कुछ समय पहले तक तो नीतीश समर्थक उनके उप…

अमेरिका-ईरान ने जंग रोकी

June 30, 2026

नई दिल्ली। तीन दिन के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान ने जंग रोक दी है। साथ ही यह सहमति भी बनी है कि दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रहेगी। हालांकि वार्ता के समय और स्थान को लेकर संशय है। कई रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को कतर में दोनों देशों…

भारतीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा ईरान

June 30, 2026

नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई के पहले हफ्ते में होगा। उनके राजकीय अंतिम संस्कार में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। बताया जा रहा है कि भारत की ओर से बिहार के राज्यपाल जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल होंगे। गौरतलब है…

logo