ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का इस्तीफा

Categorized as समाचार

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। 10, डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘लेबर पार्टी को नहीं लगता कि मैं अगले चुनाव में नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूं’। गौरतलब है कि स्टार्मर के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा था और उनके इस्तीफे की मांग हो रही थी।

लेबर पार्टी के चार सौ सांसदों में से एक सौ से ज्यादा सांसदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सांसदों का कहना था कि या तो स्टार्मर तुरंत प्रधानमंत्री का पद छोड़ें, या फिर यह तारीख तय करें कि वे किस दिन इस्तीफा देंगे। उनके खिलाफ बढ़ते असंतोष के बीच उनके स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग, रक्षा मंत्री जॉन हीली और एक अन्य मंत्री जेस फिलिप्स ने स्टार्मर के इस्तीफे की मांग को लेकर पद छोड़ दिया था।

स्टार्मर पिछले 10 साल में कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने वाले छठे प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले डेविड कैमरून, टेरिजा मे, बोरिस जॉनसन, ऋषि सुनक और लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। स्टार्मर ने कहा कि लेबर पार्टी जुलाई के मध्य तक अपना नया नेता चुन लेगी। नए नेता और प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने उत्तराधिकारी को पूरा सहयोग देंगे। स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को अपने फैसले की जानकारी दे दी।

अब लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति नए नेता के चुनाव का कार्यक्रम तय करेगी। इसके तहत नौ जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 17 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले नए नेता का चुनाव पूरा करने की कोशिश की जाएगी। स्टार्मर के खिलाफ रहे एंडी बर्नहम ने लेबर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। बर्नहम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सत्ता सौंपने की प्रक्रिया को जिम्मेदारी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस प्रक्रिया में अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

June 30, 2026

पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अडियाला जेल ले जाते समय कम से कम 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही जबकि बाकी 10 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। खबर…

केरल: पुलिस ने करीब 2,000 अवैध लोन ऐप और 5,000 फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगा

June 30, 2026

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि पुलिस साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसके तहत करीब 2,000 अवैध लोन ऐप व 5,000 से अधिक फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगाई गयी है। चेन्निथला ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और साइबर…

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, जांच जारी

June 30, 2026

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम उस समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले चंपत राय ने…

उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

June 30, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अख्तर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा मैंने हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन किया है। वह जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।…

गर्मियों की छुट्टियों के बाद बुधवार को फिर खुलेगा दिल्ली उच्च न्यायालय

June 30, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय महीने भर के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार को फिर खुल जाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी जून में अवकाशकालीन पीठ के ज़रिए काम जारी रखा था। एक जुलाई को फिर से खुलने के बाद उच्च न्यायालय कई अहम मामलों पर सुनवाई करेगा। शराब नीति मामले में…

logo