ट्रंप ने हिजबुल्ला पर ईरान को चेताया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला की गतिविधियों को लेकर ईरान को चेतावनी दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान लेबनान में अपने समर्थक संगठन हिजबुल्लाह की गतिविधियों पर रोक लगाए। इस बीच हिजबुल्ला ने लेबनान को चेतावनी दी कि वह अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करे। उधर इजराइल ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वह अमेरिका के हिसाब से अपने फैसले नहीं करता है।

इससे पहले ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर ईरान ने हिजबुल्लाह को नहीं रोका, तो अमेरिका उस पर पिछले हफ्ते से भी ज्यादा बड़ा हमला करेगा। उधर हिजबुल्लाह ने लेबनान सरकार की अमेरिका के साथ सीधी बातचीत का विरोध किया है। उसने कहा कि ये वार्ता लेबनान की संप्रभुता को कमजोर करेगी और इजराइल के हितों को बढ़ावा देगी। हिजबुल्लाह ने बयान में कहा कि वॉशिंगटन गई लेबनानी टीम पर ऐसी अमेरिकी शर्तें मानने का दबाव बनाया जा रहा है, जो देश की संप्रभुता को कमजोर करती हैं।

इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लोग यह समझते हैं कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर काम करते हैं, लेकिन यह सच नहीं है। यरुशलम में आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘अमेरिका में लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप वही करते हैं जो मैं उनसे कहता हूं। वहीं इजराइल में कुछ लोग सोचते हैं कि मैं वही करता हूं जो ट्रंप चाहते हैं। लेकिन दोनों ही बातें गलत हैं’।


Previous News Next News

More News

उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा

June 30, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अख्तर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा मैंने हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशों का पालन किया है। वह जो भी निर्देश देंगे, उसका पालन किया जाएगा।…

गर्मियों की छुट्टियों के बाद बुधवार को फिर खुलेगा दिल्ली उच्च न्यायालय

June 30, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय महीने भर के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार को फिर खुल जाएगा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान भी जून में अवकाशकालीन पीठ के ज़रिए काम जारी रखा था। एक जुलाई को फिर से खुलने के बाद उच्च न्यायालय कई अहम मामलों पर सुनवाई करेगा। शराब नीति मामले में…

फड़नवीस क्या उद्धव के संकटमोचन बनेंगे

June 30, 2026

वैसे तो पूरे देश की ही राजनीति दिलचस्प हो गई है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भाजपा के अंदर का भितरघात खुल कर दिखने लगा है। नेताओं की महत्वाकांक्षाएं आपस में टकराने लगी हैं, जिससे अंदर की खबरें बाहर जा रही हैं और किसी न किसी की शह से अखबारों में खबरें छप…

शिंदे क्या विकल्प बन सकते हैं?

June 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई धुरी बन सकते हैं? इस बात की पूरी संभावना है कि राज्य की राजनीति में जो खालीपन आया है उसको भरने वाला चेहरा शिंदे का हो सकता है। असल में राज्य की राजनीति के सारे बड़े चेहरे अचानक राजनीतिक…

डिप्टी पीएम की चर्चा का क्या मतलब है

June 30, 2026

दिल्ली में साजिश थ्योरी कभी समाप्त नहीं होती है। यहां भले नरेंद्र मोदी ने एलीट मीडिया, खान मार्केट गैंग और लुटियन की दिल्ली के लोगों की राजनीतिक, सामाजिक हैसियत घटा दी है लेकिन उनकी आदतें नहीं बदली हैं। तभी केंद्र सरकार, राज्यों की सरकारों, भाजपा और संघ आदि को लेकर हर दिन कोई न कोई…

logo