‘स्कूल-नौकरी के बदले पैसे’ मामले में अभिषेक बनर्जी आज ईडी के सामने पेश होंगे

Categorized as समाचार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी सोमवार को कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साल्टलेक स्थित दफ्तर में पेश होंगे। उन्हें पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के ‘स्कूल-नौकरी के बदले पैसे’ (कैश-फॉर-जॉब) मामले में केंद्रीय एजेंसी की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ईडी अधिकारियों ने 3 जून को अभिषेक बनर्जी को अभिषेक को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था, जिसमें उन्हें 15 जून को दोपहर 12 बजे तक ईडी के साल्टलेक स्थित दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था। अभिषेक पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं।

दरअसल, स्कूल-नौकरी मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर चार्जशीट में अभिषेक का नाम शामिल था। हालांकि, उन्हें वहां आरोपी नहीं बनाया गया था। इस मामले में ईडी की जांच के दौरान दायर चार्जशीट में भी उनका नाम आया था।

Also Read : पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत

ईडी सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक को उनकी संलिप्तता के बारे में जांच को किसी तार्किक नतीजे तक पहुंचाने के लिए फिर से ईडी दफ्तर बुलाया गया है। उस दिन उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

स्कूल-नौकरी मामले में ईडी दफ्तर में अभिषेक की यह पेशी रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा उनसे साढ़े आठ घंटे तक की गई लंबी पूछताछ के ठीक एक दिन बाद हो रही है। सीआईडी की यह पूछताछ विधानसभा में विपक्ष के लिए आरक्षित कुछ अहम पदों पर नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कुछ तृणमूल कांग्रेस विधायकों के हस्ताक्षरों में विसंगतियों के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में थी।

इसके अलावा, 16 जून यानी मंगलवार को उन्हें दक्षिण कोलकाता के भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होना होगा। यह पूछताछ उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के सिलसिले में होगी, जिसमें उन पर राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों से पहले हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाने का आरोप लगाया गया था।

सीआईडी अधिकारियों ने इस मामले में उन्हें 12 जून की शाम को नोटिस भेजा था। अभिषेक बनर्जी पहले ही कह चुके थे कि वे किसी भी मामले में किसी भी जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे, जैसा कि वे हमेशा करते आए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo