राहुल से मिले अभिषेक बनर्जी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सोनिया गांधी से ममता बनर्जी की मुलाकात के एक दिन बाद बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों की इस मुलाकात में क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस के पुरानी पार्टी कांग्रेस में विलय की अटकलों के बीच हुई इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इस मुलाकात से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सोनिया के आवास 10, जनपथ पर यह मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। करीब पांच साल के बाद ममता 10, जनपथ गई थीं। इससे पहले आठ जून को करीब दो साल बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक हुई थी, जिसमें ममता और अभिषेक भी शामिल हुए थे। इस बैठक में 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।

असल में मंगलवार को जब सोनिया गांधी से मिलने के लिए ममता बनर्जी गई थीं उस समय राहुल और अभिषेक उस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। ममता अपने साथ पार्टी के राज्यसभा सांसद और हाल ही में संयुक्त सचिव बनाए गए डेरेक ओ ब्रायन को लेकर गई थीं। उस समय राहुल पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में कोई दूसरी बैठक कर रहे थे। जानकार सूत्रों का कहना है कि सोनिया और ममता के बीच मंगलवार को हुई बातचीत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी राहुल और अभिषेक पर है। दोनों पार्टियों के बीच एक दूसरे की मदद करने और साथ देने की सहमति बनी है। विलय की बात से दोनों पार्टियों के नेता इनकार कर रहे हैं।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo