सुष्मिता देब का राज्यसभा से इस्तीफा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में बिखराव जारी है। सुखेंदु शेखर रे के बाद अब एक और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देब ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफा देने के तुरंत बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ बैठ कर बातचीत कर रही हैं। तभी यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे भाजपा में जाएंगी। हालांकि उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि इस्तीफा देना उनका निजी फैसला है।

इससे पहले आठ जून को सुखेंदु शेखर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी भी छोड़ दी थी। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में 28 में से 20 सांसद और राज्यसभा में 13 में से दो सांसद यानी कुल 22 सांसद टूट चुके हैं। दोनों सदन मिला कर पार्टी के कुल 41 सांसद हैं। इससे पहले तीन जून को बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। इस गुट ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता बनाया है। इस बीच ऋतब्रत ने बुधवार को दावा किया कि उनके पास 64 विधायक हैं। ये लोग भी स्पीकर अपनी चिट्ठी सौंपेंगे।


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo