खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी

Categorized as समाचार

मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। 

यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार यमन के तट के पास एक सशस्त्र नाव (6 बंदूकधारी सवार थे) ने किसी वाणिज्यिक जहाज पर गोलीबारी की, जिसके बाद जहाज पर मौजूद सुरक्षा टीम ने जवाबी कार्रवाई की। यह घटना कुछ ही घंटे पहले हुई, जिसकी जांच जारी है।

इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में “संघर्ष” की वापसी का संकेत हो सकती हैं। लगातार बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के कारण हालात फिर से अस्थिर होने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read : भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज

इसी बीच, ओमान के सोहार से लगभग 37 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में एक टैंकर में आग लगने की भी खबर सामने आई है। यूकेएमटीओ के अनुसार, आग जहाज के इंजन रूम में लगी, जिसके चलते एक व्यक्ति हताहत हुआ, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, संघर्षविराम के बाद भी ईरान और अमेरिका दोनों पक्षों द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस वजह से हजारों जहाज इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

इस बीच, खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने हालिया घटनाओं की निंदा की है। बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की कार्रवाइयों पर कड़ी आपत्ति जताई है। माना जा रहा है कि खाड़ी देशों के नेता क्षेत्र में तनाव कम करने और संघर्ष को रोकने के लिए ईरान और अमेरिका दोनों पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा सकते हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo