होर्मुज में अमेरिकी हेलीकॉप्टर क्रैश

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच नए सिरे से बढ़ रहे तनाव के बीच होर्मुज की खाड़ी में एक बड़ी घटना हुई है। अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर सोमवार को होर्मुज की खाड़ी के पास क्रैश हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण गिरा या किसी हमले का शिकार हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले ईरान ने अमेरिका के ड्रोन मिसाइल मार गिराने का दावा किया था। बहरहाल, अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर क्रैश मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर जल्दी ही रिपोर्ट जारी हो सकती है। ध्यान रहे अमेरिका ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए होर्मुज की खाड़ी की निगरानी कर रहा है और व्यावसायिक जहाजों को सुरक्षा दे रहा है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की बातचीत आखिरी दौर में पहुंच गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पर अगले कुछ दिनों में दस्तखत हो सकते हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि इस समझौते का मकसद ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उनका दावा है कि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही हॉर्मुज की खाड़ी को तुरंत खोल दिया जाएगा।


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo