मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

Categorized as समाचार

भोपाल। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति पर मंगलवार की शाम को चुनाव अधिकारी ने यह फैसला किया। भाजपा का आरोप था कि मीनाक्षी ने तेलंगाना की हैदराबाद कोर्ट में लंबित एक मामले की जानकारी नामांकन पत्र में छिपाई है। कारण बताओ नोटिस जारी कर मीनाक्षी नटराजन से मंगलवार शाम तक जवाब मांगा गया था।

हालांकि कांग्रेस ने नामांकन पत्र में जानकारी छिपाने की बात से इनकार किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उन्हें कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला था। उन्होंने कहा कि नामांकन रद्द होने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस अदालत जाएगी। अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो भाजपा का तीसरा उम्मीदवार भी चुनाव जीत जाएगा।

भोपाल में नामांकन रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तीन सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। विधायकों की संख्या के लिहाज से दो सीटें भाजपा को और एक कांग्रेस को मिलेगी। लेकिन नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार को उतार दिया। इस वजह से कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्य में भेज रही थी। लेकिन इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया।

बहरहाल, नामांकन की जांच के दौरान विधानसभा परिसर में दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे की स्थिति भी बनी। नारेबाजी और हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया ने चुनाव अधिकारी के कमरे में घुसने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में शाम सात बजे कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ जान लगा कर लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी आदि मौजूद थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में भाजपा की कोशिश रही है कि कैसे प्रदेश कलंकित हो। इसके लिए रात दिन मेहनत की जा रही है। पूरे देश में वोट चोरी की चर्चा है। वोटर लिस्ट में मैनिपुलेशन, विधायकों की खरीद सब काम किए जा रहे हैं’। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करके इस फैसले की आलोचना की और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo