बेंगलुरू जा रहे विधायक वापस लौटे

Categorized as समाचार

भोपाल। संख्या नहीं होने के बावजूद भाजपा की ओर से राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कांग्रेस आशंकित थी और अपने विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए बेंगलुरू भेज रही थी। लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद विमान वापस लौट आया। हालांकि इससे पहले विमान के उड़ान भरने को लेकर भी कई घंटे तक ड्रामा चलता रहा। कांग्रेस विधायकें को लेकर बेंगलुरु जाने वाले विमान को उड़ान की मंजूरी नहीं मिल रही थी।

असल में कांग्रेस ने खरीद फरोख्त से बचाने के लिए अपने विधायकों को बेंगलुरू भेजने का फैसला लिया था। स्टार एयरलाइंस का विशेष विमान दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचा। लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कांग्रेस विधायकों के विमान को उड़ने की अनुमति देने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि यह विमान विदेश तो जा सकता है लेकिन इसे देश में उड़ने की अनुमति नहीं है। इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में विमान को उड़ने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

सोचें, विमान दिल्ली से उड़ान भरके भोपाल पहुंच गया लेकिन वहां कहा गया कि भोपाल से यह विमान बेंगलुरू की उड़ान नहीं भर सकता है। बहरहाल, कई घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस केविशेष विमान को उड़ान के लिए अनुमति मिली। शाम करीब साढ़े छह बजे विमान बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने के लिए रनवे पहुंचा। इसमें 38 विधायकों के साथ 75 लोग थे। लेकिन उसी समय मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने की खबर आई, जिसके बाद विमान रनवे से ही लौट आया।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo