फ्रांस की अपील पर यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक

Categorized as समाचार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) सोमवार को लेबनान में जारी लड़ाई पर चर्चा के लिए एक आपात बैठक करने जा रही है। यह बैठक फ्रांस के अनुरोध पर बुलाई गई है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि “दक्षिण लेबनान में सेना की बढ़ती संख्या किसी भी तरह से उचित नहीं है और उन्होंने लड़ाई को तुरंत रोकने की अपील की। मैक्रों से पहले फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बारो ने भी यूएनएससी के पास जाने की बात कही थी। उन्होंने ब्यूफोर्ट किले पर इजरायली कब्जे पर चिंता जताई थी।

बीएफएमटीवी चैनल से बातचीत में बारो ने कहा मैंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। हम इजरायल के आत्मरक्षा के अधिकार को स्वीकार करते हैं, जैसा कि हर देश को है, लेकिन लेबनान में इजरायली सैन्य अभियानों की निरंतरता और लेबनानी क्षेत्र पर उसके बढ़ते कब्जे को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता।

लेबनान 2 मार्च को मध्य पूर्व युद्ध में शामिल हो गया था, जब हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट दागे थे। यह हमला अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर 28 फरवरी को किए हवाई हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या के जवाब में किया गया था।

Also Read : कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच 17 अप्रैल को संघर्षविराम शुरू हुआ था, लेकिन यह कभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर रोजाना संघर्षविराम तोड़ने का आरोप लगाते हैं और अपनी कार्रवाइयों को दूसरे की गलती का जवाब बताते हैं।

सप्ताहांत में, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह लेबनान में और गहराई तक सैन्य कार्रवाई करेंगे, और रविवार की कार्रवाई को उन्होंने अभियान में “बड़ा बदलाव” बताया। तो वहीं, सोमवार को नेतन्याहू और इजराइल काट्ज ने आईडीएफ को बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियेह स्थित हिज्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने का आदेश दिया।

इजरायली पीएम के अनुसार हिज्बुल्लाह बार-बार सीजफायर नियमों का उल्लंघन कर रहा है और लगातार इजरायली शहरों पर हमले कर रहा है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चल रही कूटनीतिक बातचीत पर चर्चा की और कहा कि पहले हिज्बुल्लाह को अपने हमले रोकने होंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

June 3, 2026

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार को राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बेंगलुरु स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल थावरचंद्र गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समर्थकों के नारों के बीच डी.के. शिवकुमार मंच पर पहुंचे और सबसे पहले…

परिसीमन बिल आएगा तो अब क्या होगा?

June 3, 2026

केंद्र सरकार एक बार फिर परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है। पिछली बार भी इसे परिसीमन के नाम पर नहीं लाया गया था। तब भी महिला आरक्षण के लिए बने नारी शक्ति वंदन कानून के साथ इसे जोड़ा गया था। संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद सरकार ने सत्रावसान नहीं करके…

विपक्ष की कमान कांग्रेस के हाथ में

June 3, 2026

विपक्षी पार्टियों को इसका अंदाजा है कि केंद्र सरकार परिसीमन बिल लाना चाहती है। संविधान के 131वें संशोधन बिल के जरिए सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन लागू करना चाहती है और सीटें बढ़ा कर 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहती है। विपक्ष ने पिछली बार इसे रोक दिया था।…

हिमाचल में कांग्रेस के सामने बड़ी समस्या

June 3, 2026

सब जगह सत्तारूढ़ पार्टियां स्थानीय निकायों के चुनाव जीत रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले गुजरात में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था। तेलंगाना में ऐसे ही कांग्रेस ने बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। एक केरल अपवाद था, जहां सत्तारूढ़ वाम मोर्चा को कांग्रेस ने…

logo