कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी

Categorized as समाचार

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सोमवार से लागू हुई नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब 3,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।  

वहीं, कोलकाता में और भी ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता में 53.50 रुपये का इजाफा हुआ है। जिससे कीमत बढ़कर 3,255.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

ईंधन और ट्रांसपोर्टेशन के बढ़े खर्चों की वजह से कीमतों में इजाफा किया गया है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में, 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत अब 821.50 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

Also Read : पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल ने 35 नए मंत्रियों को दिलाई शपथ

जनवरी में, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी। हर महीने होने वाले कई बदलावों के बाद, अब कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। पांच महीनों के अंदर 1,400 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है।

फरवरी में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद मार्च में 115 रुपये की एक और बढ़ोतरी हुई। अप्रैल में 993 रुपए प्रति सिलेंडर की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। अब एक जून से दरों में एक बार फिर वृद्धि कर दी गई है।

अब मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,024.50 रुपये, चेन्नई में 3,232 रुपये, हैदराबाद में 3,294 रुपये और पटना में 3,322 रुपये हो गई है।

इससे पहले हाल ही में दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। 15 मई से, सीएनजी की कीमतों में चार अलग-अलग बदलाव में कुल 6 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है।

हाल के हफ्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ी हैं। पेट्रोल की दरें 7.35 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं, जबकि डीजल की कीमतें कई चरणों में 7.53 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

स्वराज्य प्राप्ति में गणपति उत्सव का योगदान

September 14, 2026

युगों युगों से गणेश उत्सव का आयोजन होता आ रहा है। उत्सव के प्रमाण हमें सातवाहन, राष्ट्रकूट तथा चालुक्य वंश के काल से मिलते है। गणेश उत्सव को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्रधर्म और संस्कृति से जोड़कर एक नई शुरुआत की थी। मराठा शासकों के दौर से उत्सव के इस क्रम को जारी…

logo