पुणे: जहरीली शराब पीने से एक घर के तीन सदस्यों समेत 12 लोगों की मौत

Categorized as समाचार

महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से कम से कम 12 लोगों की मौत होने की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह मामला हडपसर इलाके के पांढरे माला क्षेत्र का है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब पीने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 28 मई को दो लोगों की मौत हुई और 29 मई को मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया।

स्थानीय निवासी सुनंदा साबले ने बताया, ‘मरने वाले कई लोग एक बस्ती के रहने वाले थे। इनमें से तीन लोग एक ही घर के थे। एक का नाम अरुण, दूसरे का राहुल और तीसरे का नाम यशवंत था। शराब पीने के करीब 10 मिनट बाद ही उन्हें उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया था।

उन्होंने कहा, ‘कल दो लोगों की मौत हुई थी। बाद में एक और शव मिला। एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई है, अभी भी कुछ अस्पताल में भर्ती है। हाथ भट्टी की शराब बंद होनी चाहिए।

Also Read : बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

इलाके की एक अन्य महिला ने भी अवैध शराब के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, ‘दारू बंद होनी चाहिए। शराब की वजह से घरों में रोज झगड़े होते हैं। लोग रातभर शराब पीकर महिलाओं को परेशान करते हैं। छोटे-छोटे बच्चे हैं, लेकिन लोग लगातार शराब पीते रहते हैं। हमारी मांग है कि शराब पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, पुणे में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्तों को मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। दोनों शहरों की पुलिस को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आबकारी विभाग को भी जांच में शामिल किया गया है। अधिकारियों द्वारा मौतों के सही कारणों का पता लगाने का काम जारी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन से स्पष्ट कहा है कि इस मामले में किसी को भी बख्शा न जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

सांसद श्रीरंग बारणे ने कहा कि जानकारी सामने आई है कि शराब में मिलावट की गई थी। मैंने अधिकारियों से बातचीत की है और इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ, इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सस्ती शराब के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में न डालें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo