सिद्धारमैया ने छोड़ा सीएम पद

Categorized as समाचार

बेंगलुरू। कर्नाटक में आखिरकार कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बदल दिया। अपने दूसरे कार्यकाल के तीन साल पूरे करने के बाद सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। शिवकुमार को शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले गुरुवार की सुबह नाश्ते पर अपने सभी मंत्रियों के साथ मुलाकात करने के बाद सिद्धारमैया ने इस्तीफा दिया। इस्तीफे के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

हालांकि सिद्धारमैया के इस्तीफा देने से पहले रहस्यमय तरीके से राज्यपाल थावरचंद गहलोत निजी दौरे पर मध्य प्रदेश चले गए। इसके बावजूद सिद्धारमैया ने राजभवन जाकर इस्तीफा दिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया’। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं।

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया जाएगा। इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले की जानकारी दी। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों गले मिले।

सिद्धारमैया ने आगे के राजनीतिक कदम की जानकारी देते हुए कहा, ‘हाईकमान ने मुझे राज्यसभा जाने के लिए कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है। मैं सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा’। इसका अर्थ है कि वे विधायक बने रहेंगे और राज्य की राजनीति करेंगे। गौरतलब है कि दो साल के बाद मई 2028 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उसमें कांग्रेस के जीतने के लिए जरूरी होगा कि दोनों नेता साथ मिल कर काम करें। ध्यान रहे सिद्धारमैया कुरुबा जाति से आते हैं, जो ओबीसी में है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय का अहिंदा वोट उनको समर्थन करता है, जबकि डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं।

नए सीएम की शपथ के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है। जानकार सूत्रों का कहना है कि 35 मंत्रियों में से करीब 25 मंत्री हटाए जा सकते हैं। उनकी जगह नए मंत्री बनेंगे। दो उम मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। पार्टी ओबीसी और दलित समुदाय से उप मुख्यमंत्री बना सकती है। सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र को भी मंत्री बनाए जाने की खबर है।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo