राहुल ने मोदी, शाह को गद्दार कहा

Categorized as समाचार

रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली की दो दिन की यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला किया। राहुल ने दोनों को गद्दार कहा। साथ ही भाजपा और आरएसएस को भी गद्दार कहा। राहुल ने रायबरेली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।

राहुल गांधी ने एक दिन पहले कही गई अपनी बात को दोहराते हुए कहा, ‘अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था, मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे, मेरी गलती नहीं है’। राहुल ने इससे पहले भी रायबरेली में कहा था कि आर्थिक तूफान आने वाला है।

रायबरेली का दौरा खत्म करके राहुल बाद में अपने पुराने चुनाव क्षेत्र अमेठी गए। वहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री के साथ मोदी की ‘मेलोडी’ की आलोचना की। अमेठी में कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल ने कहा, ‘इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी, नहीं की। मजाक चल रहा है। देश में बिजनेस बंद हो रहे हैं’।

बुधवार दोपहर में अमेठी पहुंचने पर राहुल गांधी ने संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली रवाना हो गए। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल छह बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका सातवां दौरा था। राहुल गांधी ने बाद में सोशल मीडिया में लिखा, ‘आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। PM हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं’।


Previous News Next News

More News

छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो भाजपा ने मुझे बोलने नहीं दिया: राहुल

July 29, 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि जब उन्होंने इस ‘बर्बरता’ के लिए जिम्मेदार का नाम सदन में लिया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बोलने नहीं दिया। उन्होंने सदन में अमित…

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से

July 29, 2026

गोवा विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र 31 अगस्त से आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। सदन की बैठकें 31 अगस्त, एक और दो सितंबर को होंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रवि नाइक और जेनिफर मोनसेरेट के निधन के बाद राज्य विधानसभा की सदस्य…

उपराज्यपाल सक्सेना ने लद्दाख वन्यजीव बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी

July 29, 2026

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश में ‘राज्य वन्यजीव बोर्ड’ के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी। इसके लिए उन्होंने जाने-माने संरक्षणवादियों, पारिस्थितिकी विशेषज्ञों, पर्यावरणविदों और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों को नामित किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता…

सनातन संस्कृति, परंपरा को तबाह करना चाहती हैं कुछ ताकतें : योगी

July 29, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कुछ ताकतें भारत की सनातन संस्कृति और परंपरा को तबाह करना चाहती हैं और देश के नागरिक ऐसे लोगों से सतर्क रहें। आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में विगत 23 जुलाई से जारी श्रीराम कथा के विश्राम…

ड्रीमलाइनर के ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली: सरकार

July 29, 2026

सरकार ने बुधवार को बताया कि बोइंग कंपनी ने ड्रीमलाइनर विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच ‘‘लॉकिंग सिस्टम’’ की विस्तृत जांच की और इसमें कोई असामान्यता नहीं पाई गई। यह जांच इस साल फरवरी में लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु उड़ान संचालन के बाद एयर इंडिया के एक पायलट द्वारा इस प्रणाली में संभावित समस्या की ओर ध्यान दिलाने…

logo