इटली में मोदी की ‘मेलोडी’ कूटनीति

Categorized as समाचार

रोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए, मेलोडी। उन्होंने गिफ्ट के लिए मोदी को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में मेलोनी और मोदी को मिला कर ‘मेलोडी’ का शब्द गढ़ा गया है। इसका वीडिया वायरल होने के बाद कंपनी से मिलते जुलते नाम वाली कंपनी के शेयरों में पांच फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

बहरहाल, प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे और करीब दो हजार साल पुराने ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया।


Previous News Next News

More News

ईरानी हमले में भारतीय नागरिक की मौत

June 3, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में एक तरफ ईरान और अमेरिका शांति की वार्ता कर रहे हैं तो दूसरी ओर रूक रूक कर हमले भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। भारत ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि ईरान ने एक…

ममता बनर्जी की पार्टी टूटी

June 3, 2026

कोलकाता। ममता बनर्जी की 28 साल पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में विभाजन हो गया है। पार्टी के 58 विधायक अलग हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा चुने गए नेता प्रतिपक्ष के नाम को खारिज कर दिया है और ऋतब्रज बनर्जी को नया नेता चुन लिया है। विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस ने ऋतब्रज बनर्जी को…

शिवकुमार ने सीएम पद की शपथ ली

June 3, 2026

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले डीके शिवकुमार आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उनको बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान शिवकुमार हाथ में संविधान लिए हुए थे। दलित समाज से आने वाले पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर को…

अमेरिका फिर टैरिफ लगा सकता है

June 3, 2026

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच एक बार फिर अमेरिका ने एक नए प्रावधान के तहत भारत पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव किया है। इस नए प्रावधान के जरिए 50 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया जा सकता है। यह प्रस्ताव अमेरिका के व्यापार कानून के सेक्शन 301…

बारह साल का मेकअप, पर नया क्या?

June 3, 2026

भारत बदल गया है। कम से कम पिछले बारह वर्षों से यही कथा सुनाई जा रही है। बदलाव भी बड़े पैमाने पर, तेज़ी से और लगभग हर दिन। 2026 का भारत नए संसद भवन वाला भारत है। उसके राजमार्ग चौड़े हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे बढ़ रहे हैं। जिन शहरों में कभी हवाई अड्डे नहीं थे,…

logo