भारत ने रूसी तेल खरीद की मंजूरी मांगी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया का संकट समाप्त नहीं हो रहा है। युद्धविराम जारी है लेकिन स्थायी शांति समझौता नहीं हो पा रहा है, जिससे होर्मुज की खाड़ी से तेल के जहाजों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। होर्मुज की खाड़ी बंद होने के बाद वैश्विक तेल संकट हुआ तो अमेरिका ने रूस से तेल खरीद पर से थोड़े समय के लिए पाबंदी हटा दी। भारत के लिए यह बड़ी राहत की बात थी। खबर है कि  भारत ने अमेरिका से रूसी तेल आयात पर मिली प्रतिबंध छूट को आगे भी जारी रखने की मांग की है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह ‘ब्लूमबर्ग’ के मुताबिक, होर्मुज की खाड़ी में जारी तनाव और रुकावटों की वजह से भारत ने यह अनुरोध किया है, ताकि देश की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो। गौरतलब है कि अमेरिका ने पहली बार मार्च में इस छूट को मंजूरी दी थी और बाद में इसे एक बार बढ़ाया भी गया था। भारत का मानना है कि मौजूदा हालात में रूसी तेल की सप्लाई जारी रहना देश की ऊर्जा जरूरतों और कीमतों को स्थिर रखने के लिए जरूरी है।

इस बीच खबर है कि भारत के लिए एलपीजी लेकर आ रहे दो जहाज सुरक्षित तरीके से होर्मुज की खाड़ी पार कर गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि दोनों जहाज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ समन्वय में चलाए जा रहे थे। इनमें से एक जहाज मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एलपीजी कैरियर है, जिसमें करीब 19,965 मीट्रिक टन एलपीजी है। दूसरा जहाज वियतनाम के झंडे वाला एलपीजी कैरियर है। इसमें करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo