केजरीवाल के खिलाफ अवमानना कार्रवाई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने केजरीवाल और शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के दूसरे आरोपियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विनय मिश्रा और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने की बात कही।

सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा ने कहा, ‘मेरे और कोर्ट के खिलाफ कुछ आरोपियों और लोगों ने इंटरनेट पर अपमानजनक और मानहानिकारक पोस्ट की हैं। मैं इस पर चुप नहीं रह सकती। कुछ लोगों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करूंगी’। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में कई चिट्ठियां साझा की गईं, जिनमें आरोपियों ने कहा था कि वे जस्टिस शर्मा की कोर्ट में पेश नहीं होंगे क्योंकि उनको न्याय मिलने का भरोसा नहीं है। केजरीवाल और अन्य आरोपी अदालत में नहीं पेश होंगे। इसलिए जस्टिस शर्मा तीन वरिष्ठ वकीलों को उनकी तरफ से पैरवी करने के लिए नियुक्त करेंगी।

गौरतलब है कि जस्टिस स्वर्णकांता दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सुनवाई कर रही हैं। इससे पहले विशेष अदालत ने केजरीवाल और अन्य लोगों को बरी कर दिया था। उसके बाद सीबीआई हाई कोर्ट में पहुंची। वहां अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस शर्मा से केस से हट जाने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि जस्टिस शर्मा आरएसएस के कार्यक्रम में चार बार शामिल हुई हैं। केजरीवाल ने यह आरोप भी लगाया था कि जस्टिस शर्मा के बच्चों सॉलीसिटर जनरल के साथ काम करते हैं। इस आधार पर उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था, ‘शराब नीति घोटाला मामले में मैं हाईकोर्ट में न खुद पेश होऊंगा और न ही कोई मेरी तरफ से दलीलें रखेगा। हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है’।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo