अटलांटिक महासागर में ‘हंता वायरस’ का प्रकोप, क्रूज पर सवार तीन यात्र‍ियों की मौत

Categorized as समाचार

अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर संदिग्ध ‘हंता वायरस’ के प्रकोप के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) ने दी।

‘एमवी होंडियस’ नाम का यह जहाज अर्जेंटीना से केप वर्डे जा रहा था, जिसमें लगभग 150 यात्री सवार थे। इस दौरान एक खतरनाक दुर्लभ बीमारी के मामले की पुष्‍ट‍ि हुई है और पांच अन्य संदिग्ध मामले सामने आए हैं।

डब्‍ल्‍यूएचओ ने बताया कि वह इस घटना पर नजर रखे हुए है और मदद भी कर रहा है। कुल छह लोगों में संक्रमण की आशंका है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में आईसीयू में भर्ती है।

डब्‍ल्‍यूएचओ ने ‘एक्‍स’ पर कहा अटलांटिक महासागर में चल रहे एक क्रूज जहाज से जुड़ी इस घटना से हम वाकिफ हैं और मदद कर रहे हैं। अभी तक एक ‘हंतावायरस’ केस लैब में पुष्‍ट हुआ है और पांच अन्य संदिग्ध हैं। इन छह लोगों में से तीन की मौत हो चुकी है और एक की हालत गंभीर है।

संगठन ने यह भी बताया कि जांच अभी जारी है। मरीजों का इलाज चल रहा है और वायरस की जांच (सीक्वेंसिंग) भी की जा रही है ताकि इसके बारे में और जानकारी मिल सके।

Also Read : योग से होगा हर रोग का समाधान!

‘हंतावायरस’ आमतौर पर चूहों या अन्य कृन्तकों से इंसानों में फैलता है, खासकर उनके पेशाब या मल के संपर्क में आने से। यह गंभीर सांस की बीमारी पैदा कर सकता है और बहुत ही कम मामलों में एक इंसान से दूसरे इंसान में भी फैल सकता है।

यह बीमारी काफी गंभीर मानी जाती है और इसमें मरीज को करीबी निगरानी और सही इलाज की जरूरत होती है।

यह प्रकोप ‘एमवी होंडियस’ नाम के एक पोलर क्रूज जहाज पर सामने आया है, जिसे ‘ओशनवाइड एक्सपीडिशंस’ कंपनी चलाती है। जहाज ने 20 मार्च को अर्जेंटीना के उशुआइया से सफर शुरू किया था और चार मई को केप वर्डे पहुंचने वाला था।

इस जहाज की लंबाई लगभग 107.6 मीटर है और इसमें 170 तक यात्री रह सकते हैं। इसके अलावा, इसमें 57 क्रू मेंबर, 13 गाइड और एक डॉक्टर भी मौजूद होता है।

बीमार लोगों में एक 69 साल के ब्रिटिश नागरिक भी शामिल हैं, जो इस समय जोहानेसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में आईसीयू में भर्ती हैं।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि वह अलग-अलग देशों और जहाज के ऑपरेटर के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि दो बीमार यात्रियों को तुरंत मेडिकल मदद के लिए दूसरे स्थान पर ले जाया जा सके और बाकी यात्रियों के लिए भी जोखिम का आकलन किया जा सके।

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि वह इस मामले की जानकारी संबंधित देशों को दे चुका है और जल्द ही इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी करेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo