होर्मुज पर ट्रंप रखेंगे लंबी नाकाबंदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज की खाड़ी को फिर से खोलने के लिए नए प्लान के तहत एक समुद्री गठबंधन बनाने की संभावना जताई है। उनकी योजना के मुताबिक अमेरिका एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री गठबंधन यानी मैरीटाइम अलायंस बनाने पर विचार कर रहा है। इस योजना का मकसद उन जहाजों को सुरक्षित रास्ता देना है, जो तेल और गैस लेकर इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरते हैं। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद से इस इलाके में जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रस्तावित इस गठबंधन में कई देशों को शामिल करने की कोशिश की जाएगी। ये देश मिलकर समुद्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, जहाजों की निगरानी करेंगे और जरूरी जानकारी आपस में साझा करेंगे। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका की समुद्री नाकाबंदी कामयाब नहीं होगी। ईरान के बंदरगाहों को रोकने की कोई भी कोशिश आखिर में फेल ही होगी।

राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अमेरिकी नाकाबंद पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस तरह की नाकाबंदी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इससे दुनिया की शांति पर भी असर पड़ता है। नेशनल पर्शियन गल्फ डे के मौके पर पेजेशकियान ने यह बात कही। इस  इलाके से पुर्तगाल को हटाने की याद में यह दिन मनाया जाता है। बहरहाल, दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज की खाड़ी में नाकाबंदी को और लंबे समय तक जारी रखने का प्लान बना रहे हैं। उनका मानना है कि इससे ईरान पर दबाव पड़ेगा और वह बातचीत के लिए तैयार हो जाएगा।


Previous News Next News

More News

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

May 1, 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम पर गुरुवार को हुए क्रूज बोट हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 24 लोगों को जीवित बचा लिया गया है, जिसमें से कुछ लोगों का इलाज चल रहा है। …

डोनाल्ड ट्रंप का सत्ता व्याकरण

May 1, 2026

डोनाल्ड ट्रंप इतिहास की दुर्घटना नहीं हैं; वे उन तनावों की सबसे तीखी अभिव्यक्ति हैं जो अमेरिका लंबे समय से ढोता आया है—विमर्श बनाम प्रदर्शन, धैर्य बनाम अधीरता, अनुच्छेद बनाम ट्वीट। उन्होंने एक पुराने भूख को नई, डिजिटल आवाज़ दी, और वह आवाज़ उस भूख से भी तेज निकली जिसे वह व्यक्त करती थी। “मेरी…

एक्जिट पोल की दिशा साफ है

May 1, 2026

भारत में ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल दोनों पर भरोसा नहीं किया जाता है। इनके नतीजे, जिसके पक्ष में जाते हैं वह भी सवाल उठाता है और जिसके खिलाफ बताए जाते हैं वह तो खैर यकीन नहीं ही करता है। आम आदमी भी मनोरंजन के लिए ओपिनियन और एक्जिट पोल देखता है। यही कारण है…

बंगाल के 34 लाख मतदाताओं का क्या होगा

May 1, 2026

पश्चिम बंगाल के 34 लाख मतदाताओं का भविष्य अधर में है। इनमें से 27 लाख आठ हजार से कुछ ज्यादा लोग तो ऐसे हैं, जिनके पास जरूरी कागजात हैं। इनको तार्किक विसंगति के आधार पर मतदाता सूची से बाहर किया गया है। इनके मामले सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 19 न्यायाधिकरण बनाए हैं, जिसमें…

महाविकास अघाड़ी की एकता पर संकट

May 1, 2026

उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने निजी रूप से उनसे मिल कर कहा था कि वे विपक्ष के साझा उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद में जाएं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी उद्धव ठाकरे से यही…

logo