एक्जिट पोल पर घमासान

Categorized as समाचार

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार की शाम को एक्जिट पोल का जो सिलसिला शुरू हुआ वह दूसरे दिन यानी गुरुवार को जारी रहा। साथ ही एक्जिट पोल के आंकड़ों पर घमासान भी जारी रहा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मतदान के बीच में बुधवार को भाजपा की ओर से न्यूज चैनलों को एक्जिट पोल के आंकड़े भेजे गए और उन्हें चलाने को कहा गया। उन्होंने दावा किया कि चैनलों को पैसे भी मिले हैं और डराया भी गया है।

इस बीच गुरुवार को कुछ और एक्जिट पोल के आंकड़े आए। टुडेज चाणक्य ने गुरुवार को अपना आंकड़ा जारी किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 190 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिल सकता है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दो बांग्ला चैनलों के एक्जिट पोल भी सामने आए। न्यूज 18 के बांग्ला चैनल ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 161 सीटें मिलने का दावा किया। उसके मुताबिक भाजपा को 71 सीटें मिलेंगी। उसने 49 सीटों को काटें की टक्कर वाला बताया है। रिलायंस समूह के इस बांग्ला चैनल ने ममता बनर्जी की सरकार बनने का अनुमान जताया है।

इसी तरह आनंद बाजार पत्रिका समूह के बांग्ला न्यूज चैनल ने भी अपने एक्जिट पोल में फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया है। इसके मुताबिक ममता बनर्जी की पार्टी को 177 से 187 सीटें मिलेंगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी एक सौ सीटों के करीब रहेगी। इस बीच एक और बड़ी खबर यह आई की एक्सिस माई इंडिया ने पश्चिम बंगाल का अपना एक्जिट पोल का नतीजा नहीं जारी करने का फैसला किया है। सवाल है कि जब एजेंसी ने सर्वे कराया है तो उसे जारी क्यों नहीं किया जाएगा? गौरतलब है कि एजेंसी के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने दो दिन पहले कहा था कि उनकी सर्वे टीम के सामने 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने बताया ही नहीं कि उन्होंने किसको वोट दिया है।

बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। ममता ने कहा, ‘टीएमसी बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। एक्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके’। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया।

दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ गठबंधन पर फैसला किया जाएगा। खड़गे ने कहा, ‘अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस बंगाल में खुद को मजबूत करने के लिए अकेले लड़ी है’। इस बीच बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान 77 ईवीएम में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने दो मई तक ईवीएम से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए। गौरतलब है कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो चरण में रिकॉर्ड 92.84 वोटिंग हुई। चार मई को वोटों की गिनती होगी।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo