एक्जिट पोल में बंगाल में भगवा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार की शाम को सर्वे करने वाली एजेंसियों और मीडिया समूहों ने एक्जिट पोल के अनुमान जारी कर दिए। एक्जिट पोल के अनुमानों में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। पहली बार भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल करती दिख रही है। हालांकि पिछले चुनाव यानी 2021 के विधानसभा चुनाव में भी कई न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया था।

बहरहाल, बुधवार की शाम को जारी अनुमानों के मुताबिक भाजपा पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। सात एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल का अनुमान जारी किया है, जिसमें पांच ने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का अनुमान जताया है तो दो एजेंसियों ने कहा है कि एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस लगातार तीन बार से बंगाल का चुनाव जीत रही है।

अगर पोल ऑफ द पोल्स यानी अलग अलग एजेंसियों के अनुमानों के औसत की बात करें तो सात एजेंसियों के अनुमान का औसत यह है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को 145 और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 142 सीटें मिलेंगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की विधानसभा 294 सदस्यों की है और बहुमत का आंकड़ा 148 का है। इसका अर्थ है कि एक्जिट पोल में मुकाबला कांटे का दिख रहा है। अन्य के खाते में सात सीटें जाती दिख रही हैं।

अलग अलग एजेंसियों की बात करें तो पीपुल्स पल्स ने तृणमूल कांग्रेस को 177 से 187 सीट मिलने का अनुमान जताया है तो जनमत पोल्स ने 195 से 205 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया है। इनके अलावा पांच एजेंसियों, मैटराइलज, चाणक्य स्ट्रेटिजीज, पोल डायरी, पी मार्क और प्रज्ञा पोल ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जाहिर किया है। मैटराइज ने अन्य के खाते में छह से 10 सीटें जाने का अनुमान जताया है और उसके हिसाब से अन्य को 17 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। जहां तक भाजपा की बात है तो मैटराइज के मुताबिक उसे साढ़े 42 फीसदी वोट मिलेंगे और तृणमूल कांग्रेस को 41.8 फीसदी वोट मिलेंगे। वोटों की गिनती चार मई को होगी। राज्य में दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान हुआ है। इस बार दोनों चरणों में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। दोनों चरण मिला कर 92 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo