भारत और रूस लगाएंगे खाद का कारखाना

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया की जंग की वजह से भारत में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका एक बड़ा असर उर्वरक के उत्पादन और आपूर्ति पर पड़ा है। तभी भारत ने वैकल्पिक उपायों पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत रूस के साथ संयुक्त उद्यम में फर्टिलाइजर प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेज की गई है। यह प्लांट रूस के समारा में लगाया जा रहा है, जो अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे लेकर हाल ही में एक भारतीय दल ने रूस का दौरा किया है।

भारत और रूस के इस संयुक्त उद्यम में करीब 20 हजार करोड़ रुपए का निवेश होना है। इसकी क्षमता 20 लाख टन क्षमता है। यूरिया उत्पादन के इस प्रोजेक्ट में इंडियन पोटाश लिमिटेड, आरसीएफ और एनएफएल जैसी भारत की तीन कंपनियां शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए भारत खाद के आयात पर निर्भरता कम करना चाहता है। गौरतलब है कि भारत अपनी खेती के लिए नाइट्रोजन आधारित खाद यूरिया पर बहुत ज्यादा निर्भर है। भारत की तीनों कंपनियां 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेंगी और बाकी 10 हजार करोड़ रुपए रूस की केमिकल कंपनी यूरालकेम ग्रुप लगाएगी।


Previous News Next News

More News

एक्जिट पोल की दिशा साफ है

May 1, 2026

भारत में ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल दोनों पर भरोसा नहीं किया जाता है। इनके नतीजे, जिसके पक्ष में जाते हैं वह भी सवाल उठाता है और जिसके खिलाफ बताए जाते हैं वह तो खैर यकीन नहीं ही करता है। आम आदमी भी मनोरंजन के लिए ओपिनियन और एक्जिट पोल देखता है। यही कारण है…

बंगाल के 34 लाख मतदाताओं का क्या होगा

May 1, 2026

पश्चिम बंगाल के 34 लाख मतदाताओं का भविष्य अधर में है। इनमें से 27 लाख आठ हजार से कुछ ज्यादा लोग तो ऐसे हैं, जिनके पास जरूरी कागजात हैं। इनको तार्किक विसंगति के आधार पर मतदाता सूची से बाहर किया गया है। इनके मामले सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 19 न्यायाधिकरण बनाए हैं, जिसमें…

महाविकास अघाड़ी की एकता पर संकट

May 1, 2026

उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने निजी रूप से उनसे मिल कर कहा था कि वे विपक्ष के साझा उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद में जाएं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी उद्धव ठाकरे से यही…

राघव चड्ढा को भाजपा का पहला सबक मिल गया

May 1, 2026

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट की पढ़ाई करने के बाद उनकी राजनीति आम आदमी पार्टी के साथ शुरू हुई थी। उन्होंने आप के अन्य बड़े नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ काम किया था। वहां उनक यह लिबर्टी थी कि बाकी नेताओं…

पुराने मामलों में चुनाव के समय छापे

May 1, 2026

अब तो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए हैं और एक्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं, जो मोटे तौर पर नतीजों का संकेत दे रहे हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई रूक जाएगी। जिन राज्यों में चुनाव हो गए वहां छोड़ कर अब एजेंसियां उन…

logo