पीएम पर खड़गे के बयान से विवाद

Categorized as समाचार

चेन्नई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कह दिया। हालांकि, कुछ देर बाद इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया जा रहा है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि खड़गे को अपने विवादित बयान पर माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि खड़गे पहले भी मोदी पर विवादित बयान दे चुके हैं।

बहरहाल, तमिलनाडु में प्रचार के दौरान मोदी को आतंकवादी कहे जाने के बाद विवाद हुआ तो खड़गे ने कहा, ‘पीएम मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आयकर विभाग और  सीबीआई जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इसलिए मैं कह रहा था कि वह लोगों और पार्टियों को आतंकित कर रहे हैं। न कि मोदी आतंकी हैं’।

इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस के साथ साथ डीएमके और एमके स्टालिन पर भी निशाना साधा। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘मुझे शर्म आ रही है कि कांग्रेस पार्टी और स्टालिन की डीएमके पार्टी इतने निचले लेवल पर आ गई हैं। वे इतने निचले लेवल पर आ गए हैं कि भारत के लोगों द्वारा चुने गए एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा जा रहा है’। उन्होंने कहा, ‘मैं खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करता हूं। मैं दोनों, राहुल गांधी और एमके स्टालिन से भारत के लोगों के इस सीधे अपमान के लिए माफी मांगने की मांग करता हूं’।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo